Mayawati UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बेहद गंभीर दिख रहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने एक बार फिर बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपनाने वाली बसपा प्रमुख ने अपने समधी (आकाश आनंद के ससुर) अशोक सिद्धार्थ और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. चुनाव की तैयारियों के बीच इस बड़े फैसले से राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मच गई है.
पार्टी से निष्कासित करने से पहले मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे अहम राज्यों का प्रभार वापस ले लिया था. वहीं रणधीर सिंह बेनीवाल के पास पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारियां थीं. सभी प्रभार हटाने के बाद मायावती ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर दोनों नेताओं के निष्कासन का ऐलान कर दिया.
मायावती ने स्पष्ट किया कि यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और टिकट बंटवारे का पूरा अधिकार सिर्फ और सिर्फ उनके पास है. उन्होंने बताया कि लखनऊ कार्यालय में बैठकों के जरिए वे खुद दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर उनके नाम फाइनल कर चुकी हैं और आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवार वही तय करेंगी.
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम शनिवार: 10वें भारत को मिले 8 गोल्ड समेत 16 मेडल, कहां पहुंची टैली?
इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर चल रही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. मायावती ने कहा, “आकाश आनंद केवल पार्टी के तय किए गए उम्मीदवारों के ऐलान के लिए जनसभाएं कर रहे हैं. इसका उनके कद को घटाने या बढ़ाने से कोई लेना-देना नहीं है. पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनाप-शनाप बातों और जातिवादी तत्वों की अफवाहों से पूरी तरह सावधान रहें.”
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अशोक सिद्धार्थ पर एक्शन हुआ है; इससे पहले भी अनुशासनहीनता के चलते उन्हें निकाला गया था, लेकिन माफी मांगने के बाद उनकी वापसी हुई थी. अब 2027 के चुनावों से ठीक पहले मायावती के इस फैसले ने साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी में अनुशासन और टिकट बंटवारे की कमान पूरी तरह से सुप्रीमो के ही हाथों में रहने वाली है.
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…