उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर जंगल में दफना दिया, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut Murder Case: मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में कलयुगी भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गांव के एक किलोमीटर दूर जंगल में दबा दिया. लेकिन एक महीना बाद अब मृतक की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तभी पुलिस ने हत्या करने वाले भाई को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया है . घटना के बाद से घर परिवार में मातम पसरा हुआ है .

दरअसल, मेरठ के महमूदपुर सिखेड़ा गांव निवासी बाबूराम 60 बीघा के जमीदार है उनके 3 बेटे में एक सेना में जवान और जबकि बेटे गांव में खेती करते है . इसी बीच गांव में रहने वाले भाइयों में जमीन को लेकर विवाद रहने लगा . बीती 5 मई को बाबूराम का छोटा बेटा अंकुर अचानक लापता हो गए.

परिजनों के साथ रिश्तेदारों ने भी अंकुर को जगह जगह ढूंढा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई . दोनों भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की जानकारी उनकी मौसी जगबीरी को थी.

मौसी ने पुलिस से की शिकायत

आज जगबीरी गांव आई और पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि कपिल ने अंकुर के साथ कोई अनहोनी तो नहीं कर दी है. जिसके बाद पुलिस ने बड़े भाई कपिल को हिरासत में लिया. तो उसने घटना का राजफाश करते हुए गड्ढे में दबे शव की जानकारी भी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने अंकुर के शव को गड्ढे से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .

ये भी पढ़ें- “लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…”, जब सब कुछ जलने के बाद बशीर बद्र ने हमेशा के लिए छोड़ दिया था मेरठ शहर

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि अंकुर की मौसी जगबीरी ने आज बहसूमा थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके भतीजे अंकुर की हत्या उसके बड़े भाई कपिल ने हत्या कर दी है. तभी पुलिस ने फिर दर्ज करते हुए आरोपी कपिल को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना का करना कबूल किया और उसके निशानदेही पर बहसूमा थाना पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सही जानकारी के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच पड़ताल कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

47 seconds ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

2 minutes ago

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

39 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

46 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

48 minutes ago