उत्तर प्रदेश

20 लाख का बीमा और आशिक से प्यार… मेरठ में पत्नी ने ऐसे रचा पति की मौत का ‘जहरीला खेल’

मेरठ के चर्चित ‘स्नेक मर्डर’ केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, अतुल पंवार की मौत अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या की साजिश काफी पहले से तैयार की जा रही थी. जांच में सामने आया है कि जहरीले सांप से डंसवाकर हत्या करने से पहले भी अतुल को रास्ते से हटाने की कोशिश की गई थी.

पुलिस का दावा है कि करीब 20 दिन पहले अतुल की हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की योजना बनाई गई थी. आरोप है कि स्कूल ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की ने अर्टिगा कार से अतुल की बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की थी. हादसा इतना तेज था कि अतुल गंभीर रूप से घायल हो सकते थे, लेकिन हेलमेट की वजह से उनकी जान बच गई.

पहली कोशिश नाकाम हुई तो बदला हत्या का तरीका

पुलिस जांच के अनुसार, कार से की गई कथित कोशिश असफल होने के बाद आरोपियों ने हत्या का तरीका बदल दिया. उन्हें ऐसा तरीका चाहिए था, जिससे घटना सामान्य लगे और किसी को शक न हो. इसके बाद कथित तौर पर दूध में नींद की गोलियां मिलाने और फिर जहरीले सांप का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई.

पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात अतुल को दूध में बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां दी गईं. जब वह गहरी नींद में चले गए, तब कथित रूप से उनके बिस्तर और चादर के बीच जहरीला सांप छोड़ दिया गया. नींद की वजह से अतुल खुद को बचाने की स्थिति में नहीं थे और सांप के काटने से उनकी मौत हो गई.

अगली सुबह उनकी पत्नी दामिनी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचीं और बताया कि सांप के काटने से यह घटना हुई है. डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल की कुछ बातें सामान्य नहीं लगीं. बिस्तर में सांप मिलने और पूरी परिस्थिति को देखकर जांच अधिकारियों को शक हुआ और मामले की गहराई से जांच शुरू की गई.

मोबाइल जांच से सामने आई साजिश की कड़ी

पुलिस ने दामिनी और तुषार के मोबाइल फोन की जांच की. कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच में दोनों के बीच लगातार संपर्क की बात सामने आई. पुलिस के मुताबिक, तुषार के मोबाइल से एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर भी मिली. पूछताछ में कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई कि सांप को सपेरों से खरीदा गया था.

पुलिस ने इस डिजिटल सबूत को जांच में अहम माना है. बरामद सांप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

प्रेम संबंध और बीमा राशि को बताया जा रहा वजह

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे कथित तौर पर प्रेम संबंध और करीब 20 लाख रुपये की बीमा राशि बड़ी वजह हो सकती है.

जांच में यह भी सामने आया कि अतुल और दामिनी ने साल 2019 में प्रेम विवाह किया था. दोनों मिलकर कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल चलाते थे. इसी दौरान स्कूल ड्राइवर तुषार और दामिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने का पुलिस ने दावा किया है.

पुलिस के मुताबिक, साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी पैसे देने का वादा किया गया था. हालांकि, मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है.

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध नजर आने लगा था. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर कई अहम जानकारियां जुटाईं.

पुलिस का कहना है कि पहले सड़क हादसे के जरिए हत्या की कोशिश और फिर सांप के जरिए मौत को अंजाम देने की कथित योजना सामने आई है. अब जांच एजेंसियां सभी सबूतों की वैज्ञानिक जांच करा रही हैं. आगे की कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मामूली विवाद में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से मारकर हुआ फरार; अब पुलिस की गिरफ्त में

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

11 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

28 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

44 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago