Muzaffarnagar priest murder case
Muzaffarnagar priest murder case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र स्थित बेगराजपुर गांव के रविदास मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार बेगराजपुर निवासी सागर ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसके ताऊ नत्थन गांव के रविदास मंदिर में पुजारी थे. आरोप है कि 10 जून की रात गांव के ही रहने वाले अनिकेत और अरुण ने उनकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी.
शुक्रवार देर रात मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक से क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने बेगराजपुर अंडरपास के समीप चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों अनिकेत और अरुण के पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुजारी नत्थन की हत्या करना स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया गया था. पुलिस की तत्परता के चलते 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…