उत्तर प्रदेश

दुनिया की कोई ताकत नहीं डाल सकती है आज के मजबूत भारत पर दबाव : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ, राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत अब एक मजबूत राष्ट्र है जिस पर दुनिया की कोई भी ताकत दवाब नहीं डाल सकती है. इसका कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की हर क्षेत्र में बढती हुई क्षमता है। इस ताकत को दुनिया के बडे बडे देश भी अब समझ रहे हैं.

स्वदेशी को जीवन का मंत्र बनाएं

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज का भारत पाकिस्तान की गोली के जवाब में उसे उसके घर में घुसकर सबक सिखाता है. गोली के जवाब में सफेद कबूतर उडाने का दौर चला गया है। समय आ गया है कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें और इसके लिए स्वदेशी को जीवन का मंत्र बनाए. देश की तेजी से बढती अर्थव्यवस्था का स्वरूप दिवाली के समय दिखा था जब भारत के लोगों ने 5 लाख कार और 60000 करोड रुपए का सोना खरीदा था. अब ये वो भारत नहीं है, जिसके लोगों को अमेरिका से आए सडे लाल रंग का गेंहू खाना पडता था। अब मोदी जी के काल में 10 किलो अनाज मुफ्त मिल रहा है.

प्रकृति से जुडने के साथ ही परम्पराओं को अपनाए

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति से जुडने के साथ ही परम्पराओं को अपनाए तथा हर व्यक्ति को अपनी विरासत का ज्ञान होना चाहिए. ये विरासत व्यक्ति को जमीन से जोडती है. जीवन में आधुनिकता के साथ संस्कारों का समावेश आवश्यक है. बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हे संस्कारित करना पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए. जो सुख और योग्यता भारत में है वह दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगी। सुनिश्चित करें कि पर्व पर बच्चे घर जरूर आए और परम्पराओं से जुडे रहे. परम्पराओं से अलग होने पर आनन्द की प्राप्ति नहीं हो सकती है.

जीवन में आधुनिकता के साथ संस्कारों का समावेश आवश्यक

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अमराई गांव का धनुष यज्ञ के महोत्सव कार्यक्रम करीब 100 वर्ष पुराने इस मेले का आधार ही भारत की प्राचीन परम्पराए हैं. विविधिता ही भारत की खूबसूरती है और यहां पर अलग अलग तरह की संस्कृति और पर्व हैं जिन्हे सभी लोग मिलकर मनाते हैं.

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में लोग तनाव में जी रहे हैं. पूर्व के समय में लोगों के पास पैसा कम था पर स्नेह और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता अधिक थी. जैसे जैसे पैसा बढा उसने परिवार में दूरिया पैदा कर दी और आज व्यक्ति अपने तक सीमित होकर रह गया है। घर के बुजुर्ग घर में ही रह गए हैं और बच्चे अपने भविष्य को बनाने के लिए दूर चले गए हैं. मोबाइल ने तो घर में ही दूरियां पैदा कर दी है। एक ही घर में अगर परिवार के चार सदस्य है और वे एक पास भी बैठे हैं तो भी बात कम करेगे और मोबाइल अधिक देखेंगे. स्थिति तो ऐसी आ चुकी है कि अब बैठे कहीं पर हो पर नजर मोबाइल की स्क्रीन पर ही रहती है.

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले के समय में लोग एक साथ बैठकर अपने सुख दुख बांटते थे पर आज समय बदल चुका है और लोग अपने सुख की तलाश दूसरे में कर रहे है. यह सोंच ही गलत है. अपने सुख की तलाश खुद करनी होगी जीवन में संतुष्टि का भाव तभी आ सकेगा.

स्मारिका का विमोचन

अमराई गांव, लखनऊ में 110 वर्षों से भक्ति, संस्कृति एवं समाज सेवा को समर्पित आयोजन “धनुष यज्ञ महोत्सव” पर आधारित स्मारिका के विमोचन समारोह में डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर, सैकड़ों की संख्या में उपस्थितजनों को संबोधित किया.

इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी, पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी दिनेश तिवारी, कार्यक्रम संचालक नारायण दत्त शुक्ला, कार्यक्रम आयोजक दिलीप मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद दीपक लोधी, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, पार्षद राकेश मिश्रा, पार्षद अरुण राय, पूर्व पार्षद संजय मिश्रा, पूर्व पार्षद काशीराम, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कमल पांडे आदि उपस्थित रहे.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago