Noida Fire Incident
Noida Fire Incident: नोएडा के मामूरा गांव में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई थी. इस आगलगी की वजह से बिल्डिंग में फंसे दर्जनों लोगों को पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार की मामूरा गांव में पांच मंजिला इमारत है, जिसमें बड़ी संख्या में परिवार किराये पर रहते थे. हादसे के समय बिल्डिंग में करीब 50 परिवार मौजूद थे.
जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बिल्डिंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से हुई. आशंका है कि स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग फैलते ही बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
हालात इतने भयावह थे कि कुछ लोगों ने खुद को बचाने के लिए दूसरी इमारत तक सीढ़ी और बल्ली लगाकर रास्ता बनाया. जान जोखिम में डालकर लोग किसी तरह बाहर निकले. इस दौरान कई परिवार धुएं और आग के बीच फंस गए थे.
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान नहीं बचाई जा सकी. दोनों की मौत के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है.
हादसे के बाद बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था और वहां रहने वाले परिवारों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना फेज-3 क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- फिर AI बना विलेन! बेरोजगार होकर सब्जी बेचने को मजबूर यह सुपरस्टार
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों, बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था और मकान मालिक की जिम्मेदारी की जांच कर रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…