उत्तर प्रदेश

नोएडा श्रमिक आंदोलन हिंसा: हिमांशु और सत्यम गिरफ्तार, मास्टरमाइंड आदित्य आनंद से जुड़े तार

Noida Violence Arrests: नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना फेस-2 पुलिस ने दो प्रमुख आरोपियों, हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा, को गिरफ्तार किया है. इन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ में सक्रिय भूमिका निभाने का गंभीर आरोप है.

मास्टरमाइंड आदित्य आनंद से था सीधा संपर्क (Labor Movement Noida)

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों का सीधा संपर्क इस पूरी हिंसा के कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद से था. आदित्य आनंद को पुलिस पहले ही शनिवार रात गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चल रही इस जांच में यह गिरफ्तारियां कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं.

कहां से हुई गिरफ्तारी? (Noida Violence Case)

पुलिस टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इनके जरिए मामले में और भी खिलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.

  • हिमांशु ठाकुर: मूल रूप से उत्तराखंड (उधमसिंह नगर) का निवासी है, लेकिन इसे दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र से पकड़ा गया.
  • सत्यम वर्मा: यह लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र का निवासी है और इसे वहीं से हिरासत में लिया गया.

‘विगुल मजदूर दस्ता’ से जुड़े हैं तार

जांच में सामने आया है कि हिमांशु और सत्यम ‘विगुल मजदूर दस्ता’ नामक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं. पुलिस के अनुसार, इस संगठन ने आंदोलन के दौरान उग्र गतिविधियों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस रूपेश रॉय और मनीषा चौहान को पहले ही जेल भेज चुकी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मोदी-ली की ‘महा-मुलाकात’: सेमीकंडक्टर से लेकर डिफेंस तक ‘मेगा डील’ की तैयारी, थर-थर कांपेंगे दुश्मन!

पुलिस की अगली कार्रवाई (Noida Phase-2 Police Action)

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हिंसा के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा. जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों और मददगारों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

46 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

58 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago