उत्तर प्रदेश

UP Encounter: हापुड़ में STF और दिल्ली स्पेशल सेल की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर हुआ ढेर

UP Encounter: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर कुख्यात बदमाशों के साथ मुठभेड़ की. इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृत बदमाश की पहचान नवीन कुमार के रूप में की है, जो गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था. जांच में पता चला है कि नवीन पर दिल्ली के थाना फर्श बाजार में हत्या और मकोका जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज थे और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था.

नवीन कुमार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य था और उसके करीबी साथी हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुका था. पुलिस के अनुसार, वह एक ट्रेन्ड शार्प शूटर था.

नोएडा एसटीएफ के एडिशनल एसपी आर.के. मिश्रा ने बताया कि नवीन के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका समेत कुल 20 केस दर्ज हैं. इनमें से दो मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है.

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से वांछित चल रहा नवीन किसी बड़ी वारदात की फिराक में था, लेकिन STF और स्पेशल सेल की सतर्कता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. पुलिस टीम ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट: अध्यापिका को मिला द्वितीय मातृत्व अवकाश, बी एस ए ने मांगी माफी..कहा- भविष्य में बरतेंगे सावधानी

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago