यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा आने वाले हैं. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. जिले की सीमाओं पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इसके साथ ही एक्सपो मार्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कई रूटों को डायवर्ट किया गया है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है, जहां वाहन खड़े करने के लिए चिन्हित स्थान निर्धारित किए गए हैं.
इस भव्य आयोजन में प्रदेश के भीतर से प्रत्येक जनपद के निवेशक शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश के बाहर से भी कई औद्योगिक घराने और उद्यमी ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि यह आयोजन निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलेगा तथा प्रदेश की औद्योगिक छवि को और मजबूत करेगा.
लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसमें ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस, खुफिया विभाग, स्पेशल कमांडो यूनिट और अर्द्धसैनिक बल भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का यह तीसरा संस्करण प्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का ‘जहाज’ प्लान! कैबिनेट ने दिया मेगा पैकेज; कैसे समंदर की नई ताकत बनेगा भारत?
-भारते एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…