अनम, प्रयागराज
UP News: प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चाका इलाके में शुक्रवार को नसबंदी के दौरान एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. महिला का नाम रोशनी बताया जा रहा है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया तो उसकी हालत गंभीर हो गई. तुरंत उसे रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई.
रोशनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गुस्साए परिजन शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया. इस दौरान भीड़ ने रास्ता बंद कर दिया और एंबुलेंस कर्मियों से मारपीट तक की गई. माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश की. परिजन शुरुआत में 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. करीब चार घंटे तक बातचीत चली. आखिरकार प्रशासन ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया और 10 लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी. लिखित आश्वासन देने के बाद जाम हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई.
परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान गई है. उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-जेवर में आज UP के पहले ‘सेमीकंडक्टर पार्क’ का शिलान्यास, पीएम मोदी और सीएम योगी भरेंगे हुंकार
यह पूरी घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नैनी थाना क्षेत्र के चाका इलाके में हुई. सुबह महिला अपने पति के साथ नसबंदी कराने अस्पताल पहुंची थी. डॉक्टरों ने उसे शाम का समय दिया था और उसी दौरान ऑपरेशन के बीच उसकी हालत बिगड़ी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…