उत्तर प्रदेश

नाजों से पला कातिल: मां को ईंट से कूचकर मारा, रामपुर में बेटे का खौफनाक कांड; जानें कारण

Rampur Crime News: सुरेश दिवाकर/रामपुर: शराब की लत इंसान को किस कदर हैवान बना देती है, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में देखने को मिली. यहां शाहबाद थाना क्षेत्र के जागेश्वर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से कूचकर हत्या कर दी. बेटे के हमले से गंभीर रूप से घायल मां ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना शुक्रवार शाम की है. आरोपी राजू अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है. वह शराब के नशे में घर पहुंचा. उसने अपनी 50 वर्षीय मां माया देवी से शराब के लिए पैसों की मांग की. जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो राजू अपना आपा खो बैठा. गुस्से में उसने पास पड़ी ईंट उठाई और अपनी ही मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में मां का सिर फट गया और हाथ भी फ्रैक्चर हो गया.

इलाज के दौरान मां की मौत

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और राजू को पकड़ा. लहूलुहान माया देवी को पहले पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर रामपुर जिला अस्पताल (Rampur District Hospital) ले जाया गया. हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ (Meerut) रेफर कर दिया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

अपर पुलिस अधीक्षक (Rampur ASP) अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी राजू शराब का आदी है. उसकी लत से परेशान होकर उसकी पत्नी भी दो साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है. घटना के वक्त घर पर पिता नहीं थे. राजू की बहनों ने ही मां को बचाने की कोशिश की थी, जिस पर आरोपी ने उनसे भी हाथापाई की थी. पुलिस ने बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा 302 (हत्या) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी: प्रियंका की ‘चुटकी’ हुई वर्ल्ड वायरल, 3 वजहों से ‘मैदान’ छोड़कर भागी PCB

पहले छोड़ गई है पत्नी

आरोपी के शराबी होने के कारण उसकी पत्नी भी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी. घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है. मां की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद 302 के तहत उसे रिमांड पर लिया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

27 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

28 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

37 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

37 minutes ago