उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, करोड़ों रूपये का गबन करने वाला राइस मिल मालिक गिरफ्तार

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार की यू पी CID काफी सक्रिय है, एक बार फिर अपराध अनुसंधान विभाग की गोरखपुर इकाई ने आंबेडकर नगर के राइस मिल मालिक उमाशंकर मिश्रा को सरकारी चावल खरीद के पैसे में 1करोड़ 66 लाख रुपए की हेराफेरी कर गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस महानिदेशक सीआईडी दिपेश जुनेजा ने घोटाला/गबन करने वाले राइस मिल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब अपराधियों को कठोरतम सजा मिल कर रहेगी.

सरकारी खाद्यान्न घोटाले में करोड़ों रूपये के गबन की हुई थी एफ.आई.आर

जनपद अम्बेडकर नगर के राईस मिल मालिक द्वारा किये गये घोटाले के सम्बन्ध में थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकर नगर पर मु०अ०सं०: 205/2019, धाराः 409 भा०दं०वि० का अभियोग दिनॉकः 05.10.2019 को अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा पुत्र ईशनारायन मिश्रा निवासी कान्दीपुर पोस्ट-कटघर मूसा थाना-मालीपुर जनपद-अम्बेडकर नगर के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था.

सरकारी खाद्यान्न में कैसे हुआ करोड़ों का घोटाला

उक्त अभियोग की विवेचना अपराध अनुसंधान विभाग, खण्ड-गोरखपुर में नियुक्त निरीक्षक रामपाल यादव द्वारा सम्पादित की गयी. तमामी विवेचना में पाया गया कि अभियुक्त उमाशंकर मिश्र द्वारा साधन सहकारी समितियों मैनुद्दीनपुर, अशरफपुर बरवा, फक्कनपुर, बरहरा पकड़ी, बड़ेपुर, अम्बरपुर से 18941.00 कुन्टल धान प्राप्त किया गया, जो सरकारी धन से खरीदा गया था। खरीदे गये धान का 67 प्रतिशत की दर से चावल भारतीय खाद्य निगम डिपो को प्रदान किया जाना था. अभियुक्त ने सी.एम.आर-12690.47 कुन्टल में से 7020 कुन्टल चावल ही डिपो को भेजा गया। शेष 5670.47 कुन्टल, जिसका मूल्य 2938.33 प्रति कुन्टल की दर से 16661712.11 रू० का गबन अभियुक्त द्वारा किये जाने का अभिलेखीय व मौखिक साक्ष्य पाया गया. विवेचना में अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को दोषी पाए जाने न्यायालय में आरोप-पत्र प्रेषित किये जाने की संस्तुति की गयी।

सरकारी पैसे के गबन का दोषी राइस मिल मालिक गिरफ्तार

अपराध अनुसंधान विभाग, खण्ड-गोरखपुर के निरीक्षक / विवेचक रामपाल यादव व निरीक्षक राम आशीष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा अम्बेडकर नगर में मौजूद है, अभियुक्त को पकड़ने के लिए CID की टीम ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश को अपराधमुक्त करने में लगी हुई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को अपराधियों को नेस्तनाबूत करने की पूरी छूट दे रखी है जिसकी वजह से पहले निष्क्रिय कही जाने वाली यूपी सीआईडी अब ताबड़तोड़ कार्यवाही कर काफी सक्रिय हो गई है. पहले अपराधी किसी तरह अपने आपराधिक मामलों को CID में स्थानांतरित करा लेते थे और वह वर्षों तक के लिए निश्चिंत हो जाते थे. अब अपराधियों और भ्रष्टाचारियों में यूपी सीआईडी का खौफ दिख रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago