Saharanpur minor beating viral video
Saharanpur minor beating viral video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पड़ोसी के बाग से कुछ लीचियां तोड़ ली थीं. लेकिन इस छोटी-सी बात पर उसे ऐसी सजा दी गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बच्चे के हाथ-पांव बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. वीडियो देखने वालों का कहना है कि किसी भी गलती की सजा इस तरह नहीं दी जा सकती.
मामला सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी का है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक नाबालिग बच्चे को बेबस हालत में पकड़कर पीटते नजर आ रहे हैं. बच्चे के हाथ-पांव बंधे हुए हैं और वह खुद का बचाव तक नहीं कर पा रहा. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.
जांच में पता चला कि पीड़ित बच्चे का नाम सौरभ है, जो गांव गदरहेड़ी का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने पड़ोसी के लीची के बाग से कुछ लीचियां तोड़ ली थीं. इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया. बच्चे को पकड़कर उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. एक मामूली शरारत पर दी गई इस क्रूर सजा ने इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी पड़ी भारी, फिल्म प्रोड्यूसर फरमान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की. तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, अनिल पुत्र बालमुकुंद और सोनू उर्फ काला, को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. जांच में वीडियो सही पाया गया और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…