उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप बना ‘स्कूल चलो अभियान’, उत्सव की तरह आरम्भ हुआ नया शैक्षणिक सत्र

प्रदेशभर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत इस बार एक उत्सव के रूप में देखने को मिली. परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का पारंपरिक ढंग से स्वागत हुआ, वहीं समुदाय और अभिभावकों को संवाद में जोड़कर शिक्षा को एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप दिया गया.

डिजिटल नवाचारों के माध्यम से जन-जागरूकता को बढ़ावा मिला और बालिकाओं के नामांकन व सहभागिता पर विशेष बल दिया गया. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अभिनव पहल करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया.

यह अभियान योगी सरकार के उस संकल्प का साकार रूप है, जिसमें शिक्षा को सामाजिक क्रांति का माध्यम मानते हुए हर बच्चे तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह प्रतिबद्धता अब ज़मीन पर उत्सव का रूप ले चुकी है.

 

ग्रीष्मावकाश के उपरांत आज जब प्रदेश के परिषदीय विद्यालय खुले, तो बच्चों का स्वागत केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संवेदना, सम्मान और संस्कार से परिपूर्ण था. साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण की भी पूरे राज्य में शुरुआत हुई, जो 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा.

यह चरण योगी सरकार की उस सोच का जीवंत प्रमाण है जिसमें शिक्षा केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि हर बच्चे का मूल अधिकार है. मुख्यमंत्री योगी की दूरदर्शिता ही इस अभियान की आधारशिला बनी है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी की यह स्पष्ट मान्यता रही है कि यदि कोई बच्चा स्वयं स्कूल नहीं आ सकता, तो राज्य की जिम्मेदारी है कि शिक्षा को उसके द्वार तक पहुँचाया जाए. ‘स्कूल चलो अभियान’ उनकी इसी दूरदर्शी सोच का साकार रूप है, जिसके माध्यम से शिक्षा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चे तक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है.

विद्यालय  बने उत्सव स्थल, बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत

प्रदेश भर मे सभी विद्यालयों में आज उत्सव जैसा माहौल रहा.  जहाँ बच्चों का स्वागत फूल मालाओं से हुआ वहीं उन्हें हलावा खिला कर उनके जीवन में मिठास घोलने का संकल्प भी लिया गया. प्रदेश के अन्य जिलों की तरह शाहजहाँपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बुलंदशहर और अयोध्या जैसे जिलों के लाखों विद्यालयों में भी विद्यार्थियों का रोली-चंदन, फूलमालाओं, मिठाई, हलवा-भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया.

प्रयागराज के नगर क्षेत्र स्थित आदर्श संविलियन विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में बच्चों को पुस्तकें और स्टेशनरी वितरित की गईं. बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष, पारिजात, महोगनी आदि पौधों का रोपण भी किया गया.

अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की हुई अपील

जालौन जनपद के ब्लॉक माधौगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में शिक्षकों और बच्चों ने डिजिटल अपील जारी कर समुदाय से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें. यह नवाचार शिक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता को प्रेरित करने वाला उदाहरण बना.

‘बेटी पढ़े, प्रदेश बढ़े’ संकल्प संग बालिकाओं का गरिमापूर्ण स्वागत

लखीमपुर खीरी, वाराणसी, अम्बेडकरनगर, उन्नाव, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में बालिकाओं का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. बालिकाओं ने नवसत्र की शुरुआत ज्ञान, संवाद और नवाचार के उत्साह के साथ की। योगी सरकार के नेतृत्व में बालिकाओं की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है.

रैली, पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनजागरण

प्रदेशभर के सभी विद्यालयीं की तरह शाहजहाँपुर के ब्लॉक कलान कंपोजिट विद्यालय जखिया में माँ शारदे की वंदना के साथ शिक्षा यात्रा शुरू हुई. वहीं अयोध्या के करिमपुर स्थित विद्यालयों में विद्यार्थियों का फूलवर्षा और तिलक के साथ स्वागत किया गया. प्रयागराज से लेकर सहारनपुर तक रैलियों, दीवार लेखन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया.

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण उत्सवी वातावरण में प्रारंभ हुआ है. घर-घर संपर्क, बालिकाओं के नामांकन पर विशेष फोकस और विद्यालय से वंचित बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है. हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि नए शैक्षणिक सत्र में कोई भी बच्चा पीछे न छूटे”.


ये भी पढ़े: प्रवासी भारतीयों ने बनाया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2025 में 135 अरब डॉलर से ज़्यादा पैसे भेजे भारत, पिछले 8 सालों में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी


भारत एक्सप्रेस

 

 

Anuj Kumar

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago