उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण बनाम ठाकुर? शंकराचार्य विवाद पर बंटी यूपी की ब्यूरोक्रेसी; योगी के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा

Shankaracharya Controversy: प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी दो पक्षों में बंट गए हैं. कल सोमवार को शंकराचार्य विवाद को लेकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था. इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश जीएसटी विभाग अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने यह इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है. जिसमें उन्होंने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से वे आहत हैं.

अपने दो पन्नों का इस्तीफा सौंपते हुए प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने यह कदम सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में उठाया है.

पत्नी को फोन कर दी जानकारी

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया. इस दौरान भावुक होकर उन्होंने बताया कि पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानंद के अभद्र टिप्पणी की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

संविधान के खिलाफ शंकराचार्य की टिप्पणी

अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य की टिप्पणी को संविधान के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी देश, संविधान और राज्य के खिलाफ है. इसलिए वो सभी कर्मचारियों के सम्मान में अपना त्यागपत्र दे रहे हैं.

अपने पत्र में उन्होंने कहा,

प्रयागराज में यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी से मैं आहत हूं, क्योंकि मैं यूपी का एक साधारण कर्मचारी हूं. उत्तर प्रदेश सरकार हमें सैलरी देती है जिससे मेरे परिवार का पालन-पोषण होता है. इसलिए मेरा कर्तव्य है कि यूपी सरकार और सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोई अनर्गल प्रलाप होता है तो उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी नियमावली का पालन करते हुए उसका विरोध किया जाए. मैं सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के द्वारा की गई टिप्पणी को राज्य, संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ मानता हूं. ऐसी स्थिति में मैं सरकार के पक्ष में और अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के खिलाफ मैं अपना त्यागपत्र दे रहा हूं.

डिप्टी कमिश्नर ने अपने पत्र में ये भी बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा दिए गए अभद्र बयान से वो पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से आहत थे. काफी सोचने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है. यह फैसला किसी के दबाव में नहीं बल्कि नैतिक और व्यक्तिगत आधार पर लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से आपकी जेब पर क्या होगा असर? पीएम मोदी ने किया ऐलान

प्रशांत कुमार सिंह कौन हैं?

अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात प्रशांत कुमार सिंह का जन्म मऊ जनपद के शर्मा गांव में हुआ था. उन्होंने हाई स्कूल जीवन राम इंटर कॉलेज से किया है. वहीं स्नातक की शिक्षा उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी (UP COLLEGE) से की है. जिसके बाद उन्होंने आजमगढ़ से लॉ की पढ़ाई की. उनकी पहली ज्वॉइनिंग 2013 में सहारनपुर में हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago