Murder Case:हौजखास/खुशी कुमारी: देश में हाल के दिनों में पति की हत्या के ऐसे-ऐसे सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जिन्होंने समाज को अंदर तक हिलाकर रख दिया है. चाहे वह सोनम रघुवंशी केस हो, सिया गोयल का पुणे कांड हो या फिर मुस्कान की खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर अफेयर और पैसों के चक्कर में रची जाने वाली यह सनसनीखेज स्क्रिप्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला और घिनौना मामला अब देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत दे दी.
साउथ दिल्ली के संगम विहार में हुई यह सनसनीखेज वारदात सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह पवित्र रिश्तों के कत्ल की वो दास्तान है जिसने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है. 5 लाख रुपये की सुपारी, नींद की गोलियां, करंट और फंदा इस पूरी खौफनाक कहानी का अंत आखिरकार सलाखों के पीछे हुआ. पुलिस की तत्परता ने शातिर पत्नी और उसके साथियों की इस खूनी पटकथा को बेनकाब कर दिया.
साउथ दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले मुन्नालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. शुरुआत में मृतक की पत्नी मंजू ने पूरी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने कहानी बनाई कि घर में चोर घुसे थे और उन्होंने ही लूटपाट के इरादे से मुन्नालाल की जान ले ली. हालाँकि, संगम विहार थाने के एसएचओ (SHO) गुरसेवक और उनकी सतर्क टीम को इस मनगढ़ंत कहानी पर पहले दिन से ही शक था.
जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश शुरू की, तो परत-दर-परत ऐसा कड़वा सच बाहर आया जिसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए. यह कोई चोरी या लूटपाट की वारदात नहीं थी, बल्कि पत्नी मंजू द्वारा ठंडे दिमाग से रची गई एक खौफनाक साजिश थी. मंजू का किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध था, और अपने रास्ते के कांटे को हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी और एक अन्य शूटर के साथ मिलकर मुन्नालाल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था.
इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए मंजू ने 5 लाख रुपये की भारी-भरकम सुपारी तय की थी. कत्ल वाली रात साजिश को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया. मंजू ने पहले मुन्नालाल को खाने में नींद की गोलियां दे दीं ताकि वह बेसुध हो जाए. जब मुन्नालाल अचेत हो गया, तो आरोपियों ने उस पर बिजली का करंट लगाया और फिर रस्सी से उसका गला घोंटकर जीवनलीला समाप्त कर दी.
वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मंजू ने वादे के मुताबिक सुपारी के पैसों में से 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर आरोपी को थमा दिए. इसके बाद बड़ी सफाई से पूरे कमरे का मुआयना किया गया और सबूत मिटाने की कोशिश की गई, ताकि सब कुछ एक सामान्य डकैती लगे. डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी मंजू, उसके आशिक और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल की गई रस्सी और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद कर लिया है.
इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर हाल ही में सुर्खियों में रहे सोनम रघुवंशी और सिया गोयल जैसे चर्चित मामलों की याद ताजा कर दी है. जिस तरह सोनम और सिया ने अपने-अपने प्रेम संबंधों के खातिर अपने साथी को रास्ते से हटाने के लिए शातिर साजिशें बुनीं और हादसे का रूप देने की कोशिश की, ठीक उसी तर्ज पर संगम विहार की मंजू ने भी अपने सुहाग का सौदा महज 5 लाख रुपये में कर डाला. फर्क सिर्फ इतना है कि हर बार की तरह इस बार भी कानून के लंबे हाथों से आरोपी बच नहीं सके.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…