उत्तर प्रदेश

इश्क का खूनी अंत: शराब और मणिपुरी लड़की का खंजर; साउथ कोरियाई प्रेमी के साथ कमरे में क्या हुआ?

Greater Noida News: आधी रात को ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी के फ्लैट में शराब की महफिल सजी थी. साउथ कोरिया का प्रेमी और मणिपुर की प्रेमिका साथ थे, लेकिन हंसी-मजाक कब चीखों में बदल गया, पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी. प्रेमिका ने आवेश में आकर प्रेमी के सीने में चाकू उतार दिया. कहानी में मोड़ तब आया जब खून से लथपथ प्रेमी को देख उसका गुस्सा काफूर हो गया. वह उसे बचाने के लिए पागलों की तरह अस्पताल भागी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आखिर उस रात बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ था कि प्यार का अंत इतना खौफनाक हुआ?

मामला (Greater Noida Murder) ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित सेक्टर-150 की एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी का है. यहां प्यार का एक दर्दनाक और खूनी अंत देखने को मिला है. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही मणिपुर की एक युवती ने अपने साउथ कोरियाई प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के वक्त दोनों शराब के नशे में थे. आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हत्या के बाद अस्पताल पहुंची प्रेमिका

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला पहलू प्रेमिका का व्यवहार रहा. प्रेमी के सीने पर वार करने के बाद वह वहां से भागी नहीं, बल्कि खून से लथपथ प्रेमी को खुद ही ग्रेटर नोएडा के जिम्स (GIMS) अस्पताल लेकर पहुंची. हालांकि, डॉक्टरों ने विदेशी नागरिक को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया, जिसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने साउथ कोरियाई दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी है.

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद ट्रंप की भारत को धमकी, ‘मदद नहीं मिली तो टैरिफ बढ़ा देंगे’

शराब पार्टी और खूनी झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात प्रेमी और प्रेमिका दोनों फ्लैट में शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची. आरोपी प्रेमिका का आरोप है कि उसका प्रेमी उसके साथ मारपीट कर रहा था. इसी दौरान बचाव या गुस्से में आकर उसने किचन से चाकू उठाया और प्रेमी के सीने पर जोरदार वार कर दिया. वार इतना गहरा था कि विदेशी नागरिक वहीं गिर पड़ा और खून की धारा बह निकली.

प्रेमिका का पछतावा और पुलिस का बयान

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सुबह के समय नॉलेज पार्क थाने को अस्पताल से मेमो मिला था. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवती वहीं मौजूद थी. पूछताछ में उसने बताया कि उसका इरादा जान से मारने का नहीं था, लेकिन झगड़े के दौरान यह हादसा हो गया. पुलिस के अनुसार, मृतक के सीने पर चाकू का एक गहरा निशान मिला है, हालांकि सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago