उत्तर प्रदेश

गजरौला की सड़क बनी जंग का मैदान! बेल्टों से भिड़े दो गुट, वीडियो वायरल

अरूण चाहल/अमरोहा: अमरोहा जनपद के गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने सरेराह बेल्टों से मारपीट की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. चलिए जानते है पूरा मामला:

कैसे बढ़ा विवाद?

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक गांव के युवक और दूसरे गांव के युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआत में यह मामला छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह रंजिश में बदल गया. दोनों पक्षों ने आपसी तनाव बढ़ने के बाद अपने-अपने साथियों को इकट्ठा किया और योजना बनाकर जलाल नगर में आमने-सामने आ गए.

बीच सड़क पर हुई हिंसक झड़प

इसके बाद दोनों गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हुई. बेल्टों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. अचानक हुई इस घटना के कारण राहगीर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत करने की कोशिश की.

पुलिस जांच में जुटी

यह पूरी घटना बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला तुरंत चर्चा में आ गया और पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी.

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना पहले उनके संज्ञान में नहीं थी. लेकिन अब वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक और सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.

यह भी पढ़े: भारत का वो प्रदेश जो दो बार हुआ आजाद: जानिए पुडुचेरी की कहानी

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago