उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में लगी ODOP प्रदर्शनी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की खरीदारी

महाकुंभ 2025 में आयोजित “एक जिला-एक उत्पाद” (ODOP) प्रदर्शनी में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विशेष रुचि दिखाई. उन्होंने कुशीनगर जनपद के प्रसिद्ध केले के रेशे से निर्मित कालीन की खरीदारी की और इसकी गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना न केवल स्थानीय कारीगरों को सशक्त बना रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रदेश के उत्पादों को नई पहचान दिला रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार मांग में हो रही वृद्धि

केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने उनका स्वागत किया. उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों की विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि कुशीनगर, जो केले की खेती के लिए प्रसिद्ध है, अब अपने प्राकृतिक फाइबर से बने उत्पादों के लिए भी पहचाना जा रहा है. केले के रेशे से निर्मित कालीन पूरी तरह जैविक और पर्यावरण के अनुकूल हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

 

स्थानीय उत्पादों को मिल रहा प्रोत्साहन

धर्मेंद्र प्रधान ने ODOP योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल कारीगरों और छोटे उद्यमियों को सशक्त बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है. अब यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान व्यवस्था के चलते कारीगरों को सीधे उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे व्यापार में पारदर्शिता और सुगमता आई है.

महाकुंभ 2025 में आयोजित यह प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और व्यावसायिक समृद्धि को दर्शाने का एक सशक्त मंच बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को व्यापक पहचान मिल रही है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में इससे प्रदेश के लाखों कारीगरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न जनपदों के ODOP उत्पादों के कारीगरों और उद्यमियों ने भी केंद्रीय मंत्री से संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है और उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

39 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

56 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago