Unnao Box Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए चर्चित ‘नीले ड्रमकांड’ की खौफनाक यादें अभी लोगों के जेहन से मिटी भी नहीं थीं कि अब उन्नाव जिले से एक हूबहू वैसा ही दिल दहला देने वाला सनसनीखेज ‘बक्सा हत्याकांड’ सामने आया है. अवैध संबंधों के रास्ते का कांटा हटाने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी.
हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए जो शातिर तरीका अपनाया गया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके प्रेमी, एक यू-ट्यूबर और लोडर चालक को दबोच लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाघाट क्षेत्र के भातूफार्म का रहने वाला 28 वर्षीय सोनू सविता मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा था. वह पिछले आठ साल से नेहा नाम की एक महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था. नेहा अपने पहले पति को छोड़कर सोनू के पास आई थी. कुछ समय पहले नेहा के संपर्क में एक अन्य युवक आ गया, जिससे उसकी नजदीकियां बढ़ गईं.
जब पति सोनू ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा. इसी रंजिश के चलते मंगलवार दोपहर नेहा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी.
हत्या को अंजाम देने के बाद शातिर महिला और उसके प्रेमी ने सबूत मिटाने का खौफनाक खेल खेला. उन्होंने सोनू के शव को एक बड़े बक्से के अंदर भूसे या सामान की तरह ठूंस दिया और ऊपर से कंबल व अन्य सामान रख दिया ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद उन्होंने शुक्लागंज के ही एक यू-ट्यूबर को पूरी कहानी बताकर मदद मांगी.
उस यू-ट्यूबर ने एक लोडर बुक किया और 1200 रुपए भाड़ा तय कर बक्से को ललऊखेड़ा तक ले जाने का बंदोबस्त किया. मजदूरों की मदद से लोडर में बक्सा लदवाया गया और घर से 15 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर सर्विस लेन के किनारे फेंककर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें-‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम
मंगलवार रात करीब 10 बजे जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक बड़ा बक्सा देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्सा खोलकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, अंदर एक शख्स की खून से सनी लाश पड़ी थी. एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए.
कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने उस लोडर का पता लगा लिया जिससे बक्सा ढोया गया था. कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके प्रेमी, मददगार यू-ट्यूबर और लोडर चालक को धर दबोचा. बक्सा लदवाने वाले मजदूरों की तलाश अभी जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Funny Viral Video: कार-बाइक छोड़ घोड़े पर सवार होकर कोर्ट में पेशी देने पहुंचा 'शकील…
Foot Corn Treatment at Home: पैरों के तलवों में सख्त गांठ और चलते समय तेज…
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री…
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…