Jhansi News: झांसी शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक एलाइट चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला हाथ में पत्थर लेकर कुछ युवकों से भिड़ गई. महिला जोर-जोर से “जान से मार दो, जान से मार दो” चिल्लाती हुई दिखाई दी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई.
बताया जा रहा है कि घटना उस समय शुरू हुई जब दोनों पक्षों की गाड़ियों के बीच हल्की टक्कर हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही झगड़ा और हाथापाई शुरू हो गई. महिला अपने साथियों के साथ युवकों पर हमला करती नजर आई, वहीं दूसरी ओर युवकों ने भी जवाब में मारपीट की.
घटना के दौरान आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग इस पूरे घटनाक्रम को हैरानी से देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई. कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बनाते रहे. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला समेत करीब आधा दर्जन युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उसके कुछ साथी ऑर्केस्ट्रा में काम करते हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में महिला सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, बाल-बाल बची जान
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…