मेरठ में बुजुर्ग महिला की मौत
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में फलावदा थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में घरेलू विवाद के बीच एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि 65 वर्षीय सुमित्रा देवी ने पहले अपने बेटे और पोते पर तेजाब फेंका और इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. तेजाब से झुलसे पिता-पुत्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी को पेंशन मिलती थी. परिवार के मुताबिक, पेंशन की रकम को लेकर उनका बेटे परमजीत के साथ अक्सर विवाद होता था. परमजीत बेरोजगार है और घर का खर्च भी काफी हद तक सुमित्रा देवी की पेंशन से चलता था. पुलिस के अनुसार, घटना से पहले भी पैसों को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी.
हालांकि, अस्पताल में भर्ती सुमित्रा देवी के बेटे और पोते ने घटना की वजह को लेकर अलग दावा किया है. घायल पोते हृदय का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी दादी को गुमराह किया और फिर इस घटना को अंजाम दिया. उसका कहना है कि परिवार की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश भी चल रही है. पिता-पुत्र ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है.
ये भी पढ़ें: वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में मारा गया
घटना की सूचना मिलने के बाद फलावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए. मवाना के एसीपी पंकज लवानिया ने बताया कि डायल-112 के जरिए महिला के आत्महत्या करने और तेजाब फेंके जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…