उत्तर प्रदेश

सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन का इनकार! ‘जहर खा लूंगी’ कहकर शादी तोड़ी, प्रेमी के घर पहुंची

UP News: सारे बाराती दुल्हन के घर पहुंच चुके थे. जयमाल भी हो चुका था, लेकिन सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. यह चौंकाने वाला प्रेम-प्रसंग का मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है. जहां लड़की की तरफ से शादी से इनकार करने के बाद बारात वापस लौट गई. इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है.

दरअसल फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी थी. माहौल एकदम खुशनुमा था. रात के समय बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात पहुंची थी. स्वागत और द्वारचार की रस्म भी हो गई थी. लड़का और लड़की एक दूसरे को वरमाला भी पहना चुके थे, लेकिन तभी लड़की ने कुछ ऐसा किया कि पूरा माहौल एकदम गर्म हो गया.

शादी से पहले लड़की मुकर गई

लड़की ने सात फेरों से पहले अचानक शादी से मुकर गई. लड़की की इस हरकत को देख ना सिर्फ लड़के वाले बल्कि लड़की वाले भी खुद हैरान थे. जब लड़की के परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी.

खुशियां मातम में हुई तब्दील

दुल्हन की इस हठ को देख परिजन सन्न थे, शादी की खुशियां जैसे मातम में बदल गई हो. परिजनों ने जब लड़की पर दबाव बनाने की कोशिश की, तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दे दी. उसने परिजनों से कहा कि वह शादी सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड से करेगी नहीं तो नहीं करेगी. लड़की ने बताया कि वो दोनों साथ जीने और मरने की कसमें खाई है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी संसद में गधा! वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक, वीडियो में हैं कई खामियां, जानिए पूरी सच्चाई

परिजनों ने लड़की को प्रेमी के घर छोड़ा

वधु पक्ष की ऐसी हरकत देख लड़के पक्ष वाले बेहद नाराज हुए. वो बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले आए. वहीं परिजन बेटी की इस हरकत को देख असहाय नजर आए. उन्होंने लड़की के प्रेमी के घर छोड़कर वापस लौट आए.

इस मामले में औंग थानाध्यक्ष रमा शंकर सरोज ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. फतेहपुर के ही बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से बारात आई थी. शादी की रस्में पूरी होने के बाद भी लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. बकौल थानाध्यक्ष लड़की पड़ोस के एक युवक से प्रेम-प्रसंग में थी और उसी से शादी करना चाहती थी. दोनों बालिग हैं. इस मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago