UP News: बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुई मुठभेड़ में इस घटना के दो मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण को मार गिराया गया. यह ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर अंजाम दिया.
मारे गए दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए थे. रविन्द्र रोहतक के कहनी गांव का रहने वाला था जबकि अरुण सोनीपत के गोहना रोड का निवासी था. पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल समेत कई कारतूस बरामद किए हैं.
आरोपियों के एनकाउंटर के बाद दिशा पटानी के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,
“मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने वैसा ही किया.”
गौरतलब है कि 12 सितंबर की सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर बरेली में दिशा पटानी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब नौ राउंड फायरिंग की थी. इस हमले की जिम्मेदारी गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी और इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया गया था.
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. पुलिस ने इस मामले में करीब ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की.
अधिकारियों का कहना है कि इस एनकाउंटर के बाद जांच में तेजी आएगी और गैंग के बाकी सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…