रामनगरी अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सरयू तट पर बने 56 घाटों और राम की पैड़ी सहित विभिन्न स्थलों पर कुल 28 लाख से अधिक दीयों की सजावट की गई है. इस आयोजन में 26,11,101 प्रज्वलित दीयों का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी उपस्थित है. जैसे ही सूर्यास्त होगा, सभी दीये जलाए जाएंगे और अयोध्या की गलियां एवं घाट एक अनोखे रोशनी से जगमगा उठेंगी.
इस भव्य अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे. उन्होंने रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पुष्पक विमान की प्रतिकृति हेलीकॉप्टर द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का स्वागत किया. इसके बाद रामजानकी वंदना और भरत मिलाप का आयोजन हुआ. सीएम योगी ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक कराते हुए श्रीराम राज्याभिषेक समारोह का शुभारंभ किया. मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ को तिलक एवं माल्यार्पण के साथ आरती भी उतारी गई. इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा स्थल गूंज उठा.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर दीपक सत्य की विजय का प्रतीक है, जो परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं होता. उन्होंने बताया कि सनातन धर्म ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया और अंततः अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ.
सीएम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोली चलाई और राम मंदिर निर्माण के विरोध में अधिवक्ताओं को खड़ा किया, वे दीपोत्सव में शामिल नहीं होते. उन्होंने कहा, “उन्होंने अयोध्या को फैजाबाद बनाया, हमने फिर से अयोध्या को उसकी पहचान दिलाई.”
दीपोत्सव के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दीये केवल प्रकाश के स्रोत नहीं हैं, बल्कि 500 वर्षों के अंधकार और संघर्ष की कहानी भी कहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय भगवान राम एक तंबू में विराजमान थे, लेकिन अब वे अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं.
सीएम ने दीपोत्सव 2025 की सभी सनातनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या एक ऐसी नगरी है जहां धर्म ने मानव रूप धारण किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, जो अब भव्यता और आस्था का प्रमुख पर्व बन चुका है.
दीपोत्सव के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्सव का आनंद लिया.
ये भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा स्रोत- डॉ. राजेश्वर सिंह
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…