वीडियो

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

Agra Traffic Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एत्मादपुर थाना क्षेत्र की छलेसर पुलिस चौकी के पास एक सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर माहौल उस वक्त बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर एक पूर्व फौजी को ऐसा करने से टोक दिया. मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूसे चलने लगे. इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

मिली जानकारी के मुताबिक, छलेसर चौकी के नजदीक एक व्यक्ति खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा था. जब वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे ऐसा करने से मना किया और नियम का हवाला दिया. इस बात पर पूर्व फौजी इतना भड़क गया कि वह पुलिस वाले से ही उलझ पड़ा. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच सड़क के बीचों-बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस झड़प के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई. सड़क पर इस तरह का ड्रामा देख वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

वीडियो वायरल और आपसी समझौता

यह पूरा मामला तब और ज्यादा चर्चा में आया जब किसी ने इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि मामला ज्यादा आगे बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझदारी दिखाते हुए आपसी समझौता हो गया. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

ये भी पढ़ें- ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

18 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

35 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

39 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

47 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

1 hour ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago