वीडियो

बीच हवा में शुरू हुई ‘WWE’: उड़ती फ्लाइट में दो पैसेंजर्स के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें VIDEO

Bangladesh Airlines Viral Video: हवाई यात्रा के दौरान पैसेंजर्स के बीच अनबन या बहस की खबरें तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन लंदन से बांग्लादेश आ रही विमान बांग्लादेश एयरलाइंस (Biman Bangladesh Airlines) की एक फ्लाइट में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. हवा में उड़ते हुए विमान के भीतर दो यात्रियों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष छिड़ा कि साथी यात्रियों की सांसें अटक गईं. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों यात्री एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब विमान आसमान में उड़ान भर रहा था. फ्लाइट में बैठे दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते यह बहस हाथापाई और मारपीट में बदल गई. विमान के अंदर अचानक शुरू हुई इस हिंसा से यात्रियों में भयंकर दहशत फैल गई, खासकर फ्लाइट में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग बुरी तरह डर गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों यात्री आपस में किस तरह उलझे हुए हैं और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ घूंसे चला रहे हैं. हाथापाई इतनी जबरदस्त थी कि झगड़े के दौरान उनमें से एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई. केबिन के अंदर मची इस अफरा-तफरी और अचानक हुई हिंसा को देखकर बाकी यात्री घबराकर अपनी सीटों पर सहम गए.

ये भी पढ़ें- प्यार न करने की मिली खौफनाक सजा! बेंगलुरु में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, झकझोर देगा VIDEO

क्रू मेंबर और यात्रियों ने किया बीच-बचाव

विमान के भीतर स्थिति को बिगड़ते देख फ्लाइट के केबिन क्रू के सदस्य तुरंत हरकत में आए. क्रू मेंबर्स ने अन्य यात्रियों की मदद से किसी तरह दोनों झगड़ रहे लोगों को अलग किया और माहौल को शांत कराया. हालांकि, इस बात की पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि आखिर दोनों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी या एयरलाइन प्रशासन की ओर से उन दोनों यात्रियों पर क्या एक्शन लिया गया है.

इस घटना के बाद एक बार फिर उड़ानों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और विमान के भीतर अनुशासन बनाए रखने को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. इस मामले पर जब विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के महाप्रबंधक महबुबुद्दीन अहमद से संपर्क किया गया, तो उनका कहना था कि इस घटना के बारे में उन्हें शुरुआती तौर पर कोई जानकारी नहीं थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago