BLA Attack On Pak Army Balochistan: बलूचिस्तान लगातार सुलग रहा है. आए दिन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले हो रहे हैं. ताजा मामला बलूचिस्तान के कलात जिले का है. जहां मंगूचार में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और बलूच विद्रोहियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस झड़प में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं विद्रोहियों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है.
सोशल मीडिया एक्स पर ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) की वायरल पोस्ट के मुताबिक मंगूचार में पाकिस्तानी सेना के चेक प्वाइंट्स लगाये गए थे. जहां देर रात भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. जिसकी वजह से इलाके में दहशत फैल गई. लोग अपने-अपने घरों में छिप गए. हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि ये हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के द्वारा किया गया है. जो आजाद बलूचिस्तान की मांग कर पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले करने के लिए कुख्यात है.
बलूचिस्तान के लोग आजादी के बाद से ही पाकिस्तान से अलग होने की मांग करते रहे हैं. पाकिस्तानी सेना के द्वारा आजाद बलूचिस्तान की मांग करने वालों का निर्ममता से दमन करने के बाद बलूचों ने हथियार उठा लिये और विद्रोह कर दिया. जो आजतक जारी है. मंगूचार और कलात बलूच विद्रोह के प्रमुख केंद्र रहे हैं. इसी साल फरवरी 2025 में पाकिस्तानी सेना के चौकियों पर बलूच विद्रोहियों ने हमला कर 18 जवानों को मार गिराया था. वहीं कई जगहों पर सरकारी भवनों, हाईवे और रेलवे ट्रैक पर कब्जे की घटनाएं भी हुई. इस साल बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 39 जगहों पर हमले किये हैं. बलूचों का कहना है कि पाकिस्तान की केंद्र सरकार बलूचिस्तान से खनिज पदार्थों को निकालकर पंजाब के लोगों को फायदा पहुंचा रही है. जबकि बलूचिस्तान के लोग भारी गरीबी और अभावों में जी रहे हैं.
पाकिस्तान इस समय भारी तनाव से गुजर रहा है. पाक-अफगान सीमा पर भी लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं. 22 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में TTP और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़पें हुई. जिसमें 25 सैनिकों की मौत हो गई. पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से हमले कर जवाब देने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: BJP विधायक के मिथिला का पाग फेंकने पर विवाद, जन सुराज प्रत्याशी ने माफी की मांग की
वहीं अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर अबतक की सबसे हिंसक झड़प हुई. दरअसल पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल में जाकर बम गिराये. इस हमले के बारे में बताया गया कि पाक फौज ने TTP चरमपंथियों को टारगेट कर काबुल में हमले किये. जिसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष भड़क उठा. तालिबान ने चमन और स्पिन बोल्डाक पर पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमले कर दर्जनों पाक फौजियों को मौत के घाट उतार दिया. वहीं पाकिस्तान ने 200 से ज्यादा तालिबानियों को मारने का दावा किया.
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…