डॉ. अल्लाह नजर बलूच (BLA leader)
Alallah Nazar BLA Leader: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया है. BLA ने दावा किया है कि उसने एक बस पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें पाकिस्तान के 90 सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले में फ्रंटियर कोर (FC) के तीन कर्मियों सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को बलूचिस्तान के नोश्की जिले में एक राजमार्ग पर BLA ने फ्रंटियर कोर (एफसी) के काफिले को निशाना बनाया. इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आत्मघाती हमलावर सहित BLA के चार आतंकियों को मार गिराया.
BLA पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है और इसके प्रमुख का नाम डॉ. अल्लाह नजर बलूच है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. अल्लाह नजर बलूच ने हाल ही में पाकिस्तान के स्कूलों पर हमले की धमकी दी थी.
डॉ. अल्लाह नजर बलूच का जन्म 2 अक्टूबर, 1968 को बलूचिस्तान के अवारन जिले के मेही मश्के इलाके में हुआ था. बलूच ने 2002 में एक छात्र संगठन “आजाद” की स्थापना की थी, जो हिंसक गतिविधियों में शामिल था. वह पहले एक डॉक्टर थे और गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे थे.
2003 में बलूच ने पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की घोषणा की और इसके बाद वह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो गया था. 25 मार्च 2005 को, वह कराची में सुरक्षा एजेंसियों के हाथों पकड़ा गया था जब वह अपने दोस्तों से मिलने आया था.
साल 2008 में बलूच ने पाकिस्तानी एजेंसियों को चकमा दिया. उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह अब आतंकवादी गतिविधियों से दूर रहेगा, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया. लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ फिर से जंग छेड़ दी.
डॉ. अल्लाह नजर बलूच के रिश्तेदार भी BLA से जुड़े हुए हैं. उनके भाई और भतीजे 2015 में मारे गए थे. उनके चचेरे भाई ईद मोहम्मद उर्फ सना ने 2016 में सरेंडर कर दिया था. उस समय ईद मोहम्मद ने यह चौंकाने वाला दावा किया था कि BLA बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रहा है.
इस हमले ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है, और BLA की ओर से इस प्रकार की गतिविधियों के लगातार बढ़ते हमले पाकिस्तान के लिए एक गंभीर चुनौती बन गए हैं.
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बहुत बड़ा फिदायीन हमला, BLA ने 90 सैनिकों को मारने का किया दावा
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…