Israel Iran War: ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र पर लगी आखिरी पाबंदियां भी शनिवार को हटा ली हैं. बता दें कि ये पाबंदियां इजरायल के साथ 12 दिनों तक चले संघर्ष की शुरुआत में लगाई गई थीं. ईरान की सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (सीएओ) ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी.
सीएओ ने कहा कि अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी उड़ानें पहले की तरह पूरी तरह बहाल हो गई हैं. साथ ही यह भी बताया कि तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब 24 घंटे काम करेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “अब सभी एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियां 24 घंटे की फ्लाइट सेवाएं और टिकट बिक्री दोबारा शुरू कर सकती हैं.”
बता दें कि ईरान ने 13 जून को इजरायली हवाई हमलों के बाद अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था. यह संघर्ष 24 जून को संघर्षविराम (सीजफायर) के साथ खत्म हुआ. इसके बाद 26 जून से हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे फिर से खोला गया, और एयरपोर्ट्स पर सामान्य उड़ानें शुरू हो गईं. वहीं, 17 जुलाई को सीएओ ने बताया कि सभी एयरपोर्ट्स पूरी तरह से चालू हो चुके हैं; केवल मेहराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक (स्थानीय समय) ही उड़ानें चल रही थीं. अब यह एयरपोर्ट भी 24 घंटे खुला रहेगा.
ये भी पढ़ें: रूसी रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा, कहा- हमने 41 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
दरअसल, इस पूरे संघर्ष की शुरुआत 13 जून को हुई, जब इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर बड़े हवाई हमले किए, जिनमें न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकाने भी शामिल थे. इन हमलों में सीनियर कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और कई नागरिक मारे गए. इसकी जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए.
इसके अलावा, 22 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की. इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी ‘अल उदैद एयरबेस’ पर हमला किया. लगातार 12 दिनों तक चले इस युद्ध के बाद 24 जून को ईरान और इजरायल के बीच संघर्षविराम हो गया. उसके बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे दोबारा खोलना शुरू किया. हालांकि अब जब सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं, तो ईरान में हवाई सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं और यात्री पहले की तरह उड़ानों की बुकिंग कर सकते हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…