Pakistan News: पाकिस्तान में मूसलाधार मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है, जिससे देशभर में करीब 124 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा सैकड़ों घायल हैं. बुधवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 60 लोगों की जान गई. यह जानकारी पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमओ) ने दी.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, बुधवार तक पिछले तीन हफ्तों में मूसलाधार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में पूरे पाकिस्तान में कम से कम 124 लोग मारे गए हैं और 264 अन्य घायल हुए हैं.
पंजाब प्रांत में बुधवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में छत गिरने और करंट से 44 लोगों की जान चली गई, जबकि बलूचिस्तान में इसी तरह की बारिश से हुई आपदाओं में 16 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मानसूनी बारिश गुरुवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है.
लाहौर में भारी बारिश के कारण तीन छतें ढही, 16 मौतें
पाकिस्तान के ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें लाहौर, ओकारा, फैसलाबाद और आसपास के जिलों में हुईं, जहां इमारतों के ढहने और बिजली का करंट लगने को प्रमुख कारण बताया गया.
लाहौर में भारी बारिश के कारण तीन छतें ढह गईं और 16 लोगों की मौत हो गई. छह अन्य घायल हो गए. इसी तरह फैसलाबाद में छत गिरने की 23 अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए. एक 45 वर्षीय महिला और उसका 14 वर्षीय बेटा मलबे में दब गए.
इसके अलावा, ओकारा में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे. मौतों का कारण भवन ढहने, करंट लगने और डूबने जैसी घटनाएं थीं.
पंजाब प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिनमें शेखपुरा में 217 मिमी, ओकारा में 170 मिमी, चिचावतनी में 130 मिमी, हाफिजाबाद में 90 मिमी और कसूर में 85 मिमी बारिश शामिल है. फैसलाबाद (60 मिमी), मंडी बहाउद्दीन (32 मिमी) और झेलम (29 मिमी) सहित अन्य शहरों में भी अच्छी बारिश होने की खबर है.
लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, साहीवाल, सरगोधा, मुल्तान, डेरा गाजी खान और बहावलपुर संभागों में और भारी बारिश का अनुमान है.
पंजाब के प्रमुख शहरों में बना हुआ है बाढ़ का खतरा
इस बीच, पंजाब के प्रमुख शहरों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. मंगला, मराला और कादिराबाद सहित प्रमुख स्थानों पर झेलम और चिनाब नदियों में मध्यम से तेज जल प्रवाह की आशंका है. अगले 24 से 36 घंटों में ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं.
प्रांतीय प्रशासन ने सभी कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को अलर्ट पर रखा है. राहत आयुक्त नबील जावेद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रिय रहें, आपातकालीन टीमें सक्रिय करें और ईंधन व आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
एनडीएमए ने कहा कि नदियों के किनारे बसे लोगों को पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. बाढ़ राहत शिविर स्थापित कर दिए गए हैं, जहां जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें: बेल्जियम में टुमॉरोलैंड फेस्टिवल से पहले मेन स्टेज पर लगी भीषण आग, दो दिन बाद शुरू होना था कार्यक्रम
-भारत एक्सप्रेस
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…