दुनिया

‘मेरे मित्र धन्यवाद…’ फोन वार्ता के बाद नेतन्याहू ने जताया PM मोदी का आभार; मजबूत रिश्तों का दिया संदेश

PM Modi Benjamin Netanyahu Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को टेलीफोन‍ वार्ता के अगले दिन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में ‘मेरे म‍ित्र, धन्‍यवाद’ ल‍िखते हुए आभार जताया. इसके साथ ही म‍िलकर भारत और इजरायल के र‍िश्‍ते को मजबूत करते रहने की बात कही.

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर प्रत‍िक्रिया देते हुए ल‍िखा, ”धन्यवाद, मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. हम मिलकर इजरायल और भारत के बीच संबंधों को लगातार और मजबूत बना रहे हैं.”

गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में बातचीत की जानकारी दी थी.

नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन

पीएम ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा था, “मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. हमने भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की. यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और आगे बढ़ रही है. हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.”

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने विचार किये साझा

मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. साथ ही दोनों नेताओं ने आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

पिछले तीन दशकों में भारत और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है, जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित हैं. रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई परिपक्व साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- होर्मुज पर ईरान का बड़ा दांव, अमेरिकी और इजरायली जहाजों की एंट्री रोकने की तैयारी; जानिए क्या है मेगा प्लान?

फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं. भारत इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

3 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

8 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

21 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

25 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

36 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

43 minutes ago