दुनिया

PM Modi ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज, कनेक्टिविटी और अवसर पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस सम्मेलन में एससीओ विकास रणनीति, वैश्विक शासन सुधार, आतंकवाद विरोधी उपाय, शांति और सुरक्षा, आर्थिक व वित्तीय सहयोग और सतत विकास जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.

प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए एससीओ ढांचे के तहत सहयोग मजबूत करने के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया. उन्होंने तीन प्रमुख स्तंभों ‘सिक्यूरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी’ पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शांति, सुरक्षा और स्थिरता ही प्रगति और समृद्धि की कुंजी हैं.

पीएम मोदी ने किस विषय पर दिया जोर?

पीएम मोदी (PM Modi) ने विकास को बढ़ावा देने और आपसी विश्वास बनाने में संपर्क (कनेक्टिविटी) की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भारत चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसे प्रोजेक्ट्स का मजबूती से समर्थन करता है. प्रधानमंत्री ने स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन, युवाओं को सशक्त बनाने और साझा सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में मौजूद अवसरों का उल्लेख किया और कहा,

“इनका लाभ एससीओ के तहत मिलकर उठाया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों के बीच आपसी संबंध और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए एससीओ के भीतर एक ‘सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम’ शुरू करने का प्रस्ताव रखा.”

आतंकवाद के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान

उन्होंने सभी सदस्य देशों से आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया. उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर भी बल दिया.

पहलगाम आतंकी हमले पर एकजुटता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सदस्य देशों का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,

“आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें-एससीओ समिट का सफल आयोजन, PM Modi ने चीनी राष्ट्रपति का जताया आभार

पीएम मोदी (PM Modi) ने एससीओ के सुधार-उन्मुख एजेंडा का समर्थन व्यक्त किया. उन्होंने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर सुरक्षा से निपटने के लिए केंद्रों की स्थापना का स्वागत किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार के लिए भी इसी तरह के साझा दृष्टिकोण की आवश्यकता है.

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को किया धन्यवाद

पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया और शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर बधाई दी. उन्होंने किर्गिस्तान को एससीओ की अगली अध्यक्षता संभालने पर भी शुभकामनाएं दीं. साथ ही शिखर सम्मेलन के समापन पर एससीओ सदस्य देशों ने ‘तियानजिन घोषणापत्र’ को अपनाया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

5 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago