दुनिया

पोप बने डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Trump becomes Pope: पोप फ्रांसिस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी चर्चा में है. उन्‍होंने हाल ही में पोप बनने की इच्‍छा जाहिर की थी. इसी बीच व्‍हाइट हाउस ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें ट्रंप पोप की पोशाक पहने एक कुर्सी पर असली पोप की मुद्रा में बैठे हुए हैं. हालांकि यह एक एआई जनरेटेड तस्वीर है, लेकिन व्‍हाइट हाऊस के इस पोस्‍ट में तहलका मचा दिया है. सोशल मीडियां पर कई लोगों ने इसे पोप फ्रांसिस की मौत का मज़ाक उड़ाना बताया है.

वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद भी पोप की पोशाक पहने हुए अपनी इस एआई-जनरेटेड तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है. ऐसे में इस पोस्‍ट को कुछ लोगों ने मज़ाकिया अंदाज में लिया तो वहीं अन्य कुछ लोगों ने इसे असंवेदनशील बताते हुए इसकी आलोचना की. साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति पर पोप फ्रांसिस की मौत का मज़ाक उड़ाने का भी आरोप लगाया.

कई यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

ट्रंप के पोप वाली तस्‍वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि “यह घृणित और पूरी तरह से अपमानजनक है.” वहीं, दूसरे ने लिखा कि “यह बेहद अपमानजनक और आत्ममुग्धतापूर्ण है. रिपब्लिकन ने वास्तव में इसके लिए वोट दिया था.” इसके अलावा एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि कैथोलिकों के प्रति कितना अपमानजनक है. ट्रम्प और उनके कीड़े-मकौड़े यही सब करते हैं, अपमान मतलबीपन और मूर्खता. आप उस प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं जिससे हम कैथोलिक एक नया पोप चुनने के लिए गुजरते हैं.

क्‍या था अमेरिकी राष्‍ट्रपति का बयान?

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति से सवाल किया गया था कि वो पोप फ्रांसिस के बाद किसे उत्तराधिकारी बनाना चाहेंगे, जिसपर ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि “मैं पोप बनना चाहूंगा. यह मेरी पहली पसंद होगी.” हालांकि बाद में उन्‍होंने ये भी कहा कि मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है. मुझे कहना होगा कि हमारे पास एक कार्डिनल है जो न्यूयॉर्क नामक जगह से है और बहुत अच्छा है, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है.”दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पोप के रूप में ट्रंप का समर्थन किया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

2 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

11 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

17 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

31 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

34 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

56 minutes ago