Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World’s Oldest Baby: अमेरिका में पैदा हुआ सबसे उम्रदराज बच्चा, 30 साल बाद जन्में बच्चे ने किया दुनिया को हैरान

थेडियस डैनियल पियर्स का जन्म 26 जुलाई को ओहायो में माता-पिता लिंडसे और टिम पियर्स के घर हुआ. बच्चे का जन्म 1994 में जमाए गए एक भ्रूण (Embryo) से हुआ.

World Oldest Baby

World’s Oldest Baby: अमेरिका के ओहियो में दुनिया का सबसे बूढ़े बच्चे का जन्म हुआ है. थेडियस डैनियल पियर्स (Thaddeus Daniel Pierce) का जन्म 26 जुलाई को ओहायो में माता-पिता लिंडसे और टिम पियर्स के घर हुआ. बच्चे का जन्म 1994 में जमाए गए एक भ्रूण (Embryo) से हुआ. यह बच्चा 62 वर्षीय लिंडा आर्चर्ड से 30 साल से भी पहले गोद लिए गए भ्रूण से पैदा हुआ है.

लिंडसे ने बताया, “हमने यह सोचकर ऐसा नहीं किया था कि हम कोई रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हम बस एक बच्चा चाहते थे.” लिंडसे ने कहा, “हमारा प्रसव दर्दभरा रहा, लेकिन अब हम दोनों ठीक हैं. वह बहुत शांत है. हमें इस अनमोल बच्चे के जन्म पर बहुत खुशी है.”

1990 के दशक की शुरुआत में लिंडा आर्चर्ड और उनके तब उनके पति ने गर्भधारण में मुश्किलों के बाद इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) टेक्नोलॉजी अपनाने का फैसला किया. 1994 में चार भ्रूण प्राप्त हुए: एक को आर्चर्ड में ट्रांसफर किया गया और उससे एक बेटी का जन्म हुआ, जो अब 30 वर्ष की है और 10 साल के बच्चे की मां है. अन्य भ्रूणों को क्रायोप्रिजर्व करके सुरक्षित रखा गया.

ये भी पढ़ें: सामने आई ‘बुक ऑफ डेड’, मिस्र में मिला 3500 साल पुराना रहस्यमयी ‘कब्रिस्तान’

क्या होता है IVF टेक्नोलॉजी?

आईवीएफ एक प्रकार का प्रजनन उपचार है जिसमें महिला के ओवरी से अंडे निकाले जाते हैं और लैब में स्पर्म से फर्टिलाइज किए जाते हैं. फिर भ्रूण को वापस गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है. भ्रूणों को भविष्य में उपयोग के लिए जमाकर भी रखा जा सकता है.

भ्रूण देने वाली आर्चर्ड ने बताया, “लिंडसे ने जब मुझे उसकी फोटो भेजीं, तो सबसे पहले मैंने देखा कि वह मेरी बेटी की तरह कितना दिखता है जब वह बच्ची थी. मैंने अपनी बेबी बुक निकाली और दोनों की तुलना एक-दूसरे से की और इसमें कोई शक नहीं कि वे भाई-बहन हैं.”


ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: दुनिया का सबसे खतरनाक चरवाहा, AK-47 लेकर चराता है गाय, खतरे का अंदेशा होते ही चला देता है गोली


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital