सीतामढ़ी वायरल वीडियो
बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को ऐसा अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग कुछ सेकंड के लिए सांस रोक बैठे. दरअसल नशे में टल्ली एक ऑटो ड्राइवर ने अपना तीन पहियों वाला रथ (ऑटो) सीधे रेलवे ट्रैक पर उतार दिया और हद तो तब हो गई, जब बगल की पटरी से तेज रफ्तार ट्रेन भी निकल गई. पूरा सीन किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं था. बस फर्क इतना कि ये रील नहीं, रियल था.
घटना मेहसौल इलाके की है. जहां एक ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर अपना ऑटो ट्रैक पर चढ़ा दिया. मजे की बात ये है कि वो सिर्फ ऑटो को ट्रैक पर नहीं चढ़ाया बल्कि ट्रैक पर दौड़ाने भी लगा. तभी एक ट्रेन सीटी बजाते हुए बगल से गुजर गई. आसपास के लोगों ने ऑटो ड्राइवर के इस बेवकूफी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहसौल रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे में धुत होकर एक ऑटो चालक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया और अपनी ऑटो रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ाने लगा. रेलवे ट्रैक पर ऑटो चलाते देख लोगों ने शोर मचाते हुए ऑटो चालक की ओर भागे और उसे खींचकर ट्रैक से हटाया. इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर गई और एक बड़ी अनहोनी टल गया.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल
अब सवाल ये कि जब बिहार में शराब पूरी तरह बैन है, तो ये टल्ली बाबू को पीने को मिला कहां से. शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार भले ही कितने दावे कर ले, लेकिन हकीकत आए दिन वायरल होती रहती है. यहां तो सीतामढ़ी का वीडियो ही पूरे सिस्टम की पोल खोल गया.
रेलवे ट्रैक जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर नशे में धुत ऑटो ड्राइवर का पहुंचकर उसपर ऑटो चलाना अपने आप में सबसे बड़ा सवाल है. न ड्राइवर को रोका गया, न ट्रैक की निगरानी हुई. सब कुछ किस्मत के भरोसे था. शुक्र है, जिस पटरी पर ऑटो चढ़ा था, वहां उस वक्त ट्रेन नहीं आई.
बता दें कि, जहरीली शराब पीने से बिहार में कई मौतें हो चुकी हैं. हाल ही में छपरा, सिवान जैसे क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. और अब ये ऑटो ड्राइवर की करतूत सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.
– भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…