Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के नरेला में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला में दो कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ कर उन्हें गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी रोहतक में हत्या के मामले में फरार थे. जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनों से पूछताछ जारी है.

Delhi Police encounter

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला इलाके में दो कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ की. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में हरियाणा के रोहतक जिले में एक युवक की हत्या कर फरार हो गए थे.

स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को दिल्ली में छिपे होने की मिली सूचना

स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को इनकी दिल्ली में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम ने रणनीति बनाकर नरेला इलाके में ट्रैप लगाया. पुलिस टीम ने जब आरोपियों को घेरकर समर्पण करने को कहा, तो उन्होंने जवाब में पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी.

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में मारी गोली

हालात को देखते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारी, जिससे वे मौके पर ही घायल हो गए. दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही घात लगाए बैठे थे अपराधी, 2018 में बेटे की भी ऐसे ही हुई थी हत्या

दोनों आरोपियों से हत्या मामले में की जाएगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों आरोपियों से हत्या मामले में पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका संबंध किसी संगठित गैंग से तो नहीं है, और दिल्ली में ये किन लोगों के संपर्क में थे. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित थानों को भी सूचना दे दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital