अजब-गजब

‘दिव्यांग नहीं, दिव्य’; भूख लगी तो दावत में बिन बुलाए पहुंचा ‘विक्षिप्त’, नेग में 10 रुपए देने पर भावुक हुई दूल्हन

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर रोज न जाने कितनी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें हम देखते हैं और भूल जाते हैं. लेकिन कभी-कभी इंटरनेट की इस भीड़ में कोई ऐसी सच्ची कहानी सामने आ जाती है, जो हमें इंसानी जज्बातों और इंसानियत का असली मतलब समझा जाती है. एक ऐसी ही बेहद भावुक और आंखें नम कर देने वाली खबर असम के एक गांव से सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बंटौर रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो ने बड़े-बड़े रसूखदारों और धनवानों को छोटा साबित कर दिया.

भूख लगी तो बिना बुलाए दावत में पहुंचा

वाकया असम के एक परिवार में चल रही शादी की दावत का है. घर में रोशनी थी, शहनाइयां गूंज रही थीं और मेहमान लजीज खानों का लुत्फ उठा रहे थे. इसी चहल-पहल के बीच एक ऐसा शख्स दबे पांव पंडाल के अंदर दाखिल हुआ, जिसके कपड़े फटे हुए थे, बाल बिखरे थे और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बिल्कुल सुध-बुध खोया हुआ सा लग रहा था. दरअसल, उसे तेज भूख लगी थी और खाने की खुशबू उसे खींचकर उस महफिल तक ले आई थी.

वह बिना किसी से कुछ कहे एक कोने में बैठ गया और मेहमानों के साथ खाना खाने लगा. किस्मत से वह शादी किसी बहुत ही बड़े दिलवाले परिवार में थी. आम तौर पर ऐसी शादियों में अगर कोई गरीब या ऐसा व्यक्ति आ जाए, तो लोग या तो उसे टोक देते हैं या फिर सुरक्षाकर्मियों से कहकर बाहर करवा देते हैं. लेकिन यहां किसी ने भी उसे नहीं रोका. घर के मालिक और मेहमानों ने बड़े ही प्यार से उसे भरपेट खाना खाने दिया.

जेब फटी पर दिल सोने का

जिस घर में शादी थी, उन्हें लग रहा था कि वे उस भूखे इंसान को खाना खिलाकर उस पर बहुत बड़ा उपकार कर रहे हैं. लेकिन दावत खत्म होने के बाद जो हुआ, उसकी कल्पना वहां मौजूद किसी भी शख्स ने नहीं की थी. खाना खाने के बाद वह अजीब सा दिखने वाला आदमी उठा और सीधे स्टेज की तरफ बढ़ गया जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे थे.

वहां पहुंचकर उसने अपनी फटी हुई मैली जेब में हाथ डाला और बड़े ही सहेज कर रखा हुआ 10 रुपये का एक मुड़ा-तुड़ा नोट निकाला. वह 10 रुपये का नोट शायद उस बेसहारा इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी थी, जो उसने मांगकर या मेहनत करके कभी बचाई होगी. उसने पूरी श्रद्धा और मुस्कान के साथ वह नोट दुल्हन के हाथ में शगुन के तौर पर रख दिया और बिना कुछ बोले वहां से चुपचाप चला गया.

दुल्हन की आंखें हुईं नम

जैसे ही उस शख्स ने दुल्हन की हथेली पर वह नोट रखा, वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया. किसी ने सही कहा है कि दान का महत्व इस बात से नहीं आंका जाता कि आपने कितना दिया, बल्कि इस बात से आंका जाता है कि देने वाले के पास बचा कितना है. उस अमीर परिवार ने अपनी जेब से कुछ पैसे खर्च कर उसे सिर्फ एक वक्त का खाना खिलाया था, लेकिन उस शख्स ने अपनी पूरी दुनिया ही उस दुल्हन के सुखी जीवन के लिए शगुन में दे दी.

इस नजारे को देखकर दुल्हन और उसके परिवार वालों की आंखें नम हो गईं. अब ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को पिघला रही है. लोग कह रहे हैं कि उस विक्षिप्त इंसान का दिल उस शादी के आयोजन को करने वाले अमीर से भी कहीं ज्यादा बड़ा और अमीर था.

ये भी पढ़ें: कुर्बानी से चंद घंटे पहले बचा ‘डोनाल्ड ट्रंप’! जानिए बांग्लादेश सरकार ने रातों-रात क्यों लिया तगड़ा फैसला?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago