Donald Trump buffalo Bangladesh: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बकरीद (ईद-उल-अजहा) से ठीक पहले एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के एक 700 किलो वजनी दुर्लभ एल्बिनो भैंसे को कुर्बानी के लिए खरीदा गया था, लेकिन आखिरी वक्त पर रहमान सरकार ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचा ली. सोशल मीडिया पर ग्लोबल स्टार बन चुके इस भैंसे को अब ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में पूरी सुरक्षा और सुविधाओं के साथ रखा जाएगा.
यह 4 साल का दुर्लभ जानवर एक एल्बिनो भैंसा है, जो एक आनुवंशिक बीमारी (मेलेनिन की कमी) से ग्रस्त है. इसी कमी के कारण इसकी त्वचा का रंग भूरा-सफेद है और इसके सिर पर सुनहरे बालों का एक गुच्छा है, जो बिल्कुल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास हेयरस्टाइल जैसा दिखता है.
एग्रो-फार्म संचालक ज़िया उद्दीन मृधा के भाई ने इसी समानता के कारण इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया था. नारायणगंज के फार्म में इस भैंसे को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता था, जहाँ इसे दिन में चार बार नहलाया और चार बार खाना खिलाया जाता था.
भैंसे के नए मालिक मोनिरुज़ ज़मान ने इसे तीन दिन पहले ही अपने घर पर कुर्बानी देने के लिए खरीदा था. लेकिन बुधवार दोपहर को किरानीगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी रुहुल कुद्दूस के नेतृत्व में पुलिस की टीम उनके घर पहुंच गई और भैंसे को अपने कब्जे में ले लिया.
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन के 4 नए सिपाही: क्या है नियुक्ति के पीछे BJP की रणनीति?
अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने सुरक्षा चिंताओं और लोगों की इस जानवर में असाधारण दिलचस्पी को देखते हुए इसे कुर्बानी से बचाने का सख्त आदेश दिया था. सरकार ने भैंसे के मालिक को पैसे वापस करने या बदले में दूसरा मवेशी देने का प्रस्ताव रखा है.
पशुपालन विभाग का मानना है कि यह भैंसा अभी युवा है और इसे कई सालों तक सुरक्षित पाला जा सकता है. अब इस वीआईपी भैंसे को राष्ट्रीय चिड़ियाघर भेज दिया गया है, जहां क्यूरेटर अतिकुर रहमान के अनुसार इसके लिए एक अलग शेड और खास देखभाल करने वाले कर्मचारी की व्यवस्था कर दी गई है. इस पूरी घटना पर रूस स्थित ईरानी दूतावास ने तंज कसते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया और लिखा- “बेचारे! बांग्लादेशी भैंसों की भी डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करके उन्हें परेशान किया जा रहा है.” bakrid, bakrid 2026, bakrid song, bakrid gana, bakrid news, bakrid namaz, bakrid sales, bakrid djgan, bakrid update, bakrid ka gana, bakrid ke gana, bakrid ke geet, bakrid djnaat, bakrid ke gane, bakrid updates, bakrid special, bakrid mubarak, bakrid prayers, cm yogi on bakrid, bakrid in mumbai, bakrid wala gana, bakrid advisory, bakrid news 2026, bakrid festival, bakrid new djgan, bakri eid, bakrid namaz 2026, viral bakrid news, bakrid row bengal, bakrid namaz delhi, bakrid namaz hindi, namaz after bakrid, bakrid latest news
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…