अजब-गजब

‘छूना मत वरना कर दूंगी मर्डर…’ सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, दूल्हे ने आशिक को बुलाकर सौंप दी बीवी

Unique Marriage Story UP: रीयल लाइफ में कई बार ऐसी अजब-गजब घटनाएं घट जाती हैं, जो फिल्मों की कहानी को भी पीछे छोड़ देती हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म जैसा ही एक बेहद हैरान करने वाला हकीकत का मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने सुहागरात पर ही दूल्हे को ऐसी खौफनाक धमकी दी कि डरे-सहमे पति ने तीन दिन बाद खुद बड़ा दिल दिखाते हुए दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया.

हापुड़ में 25 जून को हुई एक शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को पास आने पर हत्या की धमकी दी और खुद को प्रेमी की अमानत बताया. जब लड़की के मायके वालों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो पति ने 28 जून को खुद दुल्हन के प्रेमी को घर बुलाकर उसे सौंप दिया. भविष्य की कानूनी सुरक्षा के लिए अब दूल्हे के परिवार ने महिला थाने में लिखित सूचना दी है, जहां पुलिस की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया है.

सुहागरात पर दुल्हन के तीखे तेवर

यह अनोखा मामला मेरठ की एक युवती और हापुड़ के युवक से जुड़ा है, जिनकी शादी 25 जून 2026 को पूरे रीति-रिवाज से हुई थी. विदाई के बाद जब दूल्हा सुहागरात पर बड़े अरमानों के साथ कमरे में पहुंचा, तो नवविवाहिता ने उसे पास आने से साफ मना कर दिया. दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘छूना भी मत मुझे, मैं किसी और की अमानत हूं और मुझ पर सिर्फ मेरे प्रेमी का हक है.’ दुल्हन यहीं नहीं रुकी, उसने दूल्हे को धमकी दी कि यदि उसने पास आने की कोशिश की, तो वह उसकी हत्या करा देगी. इसके बाद वह ससुराल वालों के सामने ही फोन पर अपने प्रेमी से बात करने लगी.

मायके वालों ने पल्ला झाड़ा, तो दूल्हे ने उठाया कदम (Dulha dulhan suhagrat drama)

दुल्हन की धमकी और तेवर देखकर दूल्हा बुरी तरह डर गया. उसने तुरंत इसकी जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी, लेकिन उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए कह दिया कि ‘हमारी बेटी को वापस छोड़ जाओ.’ युवक के परिवार ने लड़की को अकेले भेजने से मना कर दिया. आखिरकार, शादी के महज तीन दिन बाद यानी 28 जून को पति ने बड़ा कदम उठाया. उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को फोन करके हापुड़ अपने घर बुलाया और पूरे आदर के साथ दुल्हन को उसके प्रेमी को सौंप दिया.

सुरक्षा के लिए थाने पहुंचा पीड़ित परिवार (Meerut girl Hapur boy marriage)

लड़की को प्रेमी के साथ भेजने के बाद युवक का परिवार भविष्य के कानूनी झंझटों और झूठे मुकदमों से बचने के लिए सतर्क हो गया. पीड़ित पति और उसका पिता हापुड़ के महिला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि युवती किसी और से प्यार करती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा दी थी. अब दोनों पक्षों की सहमति से यह मामला पूरी तरह शांति से निपट गया है.

यह भी पढ़ें:  शोपियां मुठभेड़: सुरक्षाबलों के चक्रव्यूह में फंसा लश्कर का आतंकी जाकिर गनई, पहलगाम हमले में भी था शामिल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

4 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

19 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

38 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago