शादी, भारतीय संस्कृति में एक ऐसा रिश्ता है जो एक बार बन जाता है तो पार्टनर को ताउम्र एक दूसरे का ख्याल रखना पड़ता है. एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ होना पड़ता है. लेकिन भारतीय संस्कृति के विपरीत विदेशों में ये एक ऐसा ट्रेंड है जो बदलता रहता है. भारतीय संस्कृति में ये एक अटूट बंधन है लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है. वहां पर कभी कोई महिला तो कभी कोई पुरुष अपने पार्टनर को छोड़ कर दुसरी शादी कर लेता है. तो कहीं कोई बिना शादी के ही मां-बाप बन जाते हैं. हालांकि ऐसे रिश्ते को भारत में खराब माना जाता है लेकिन विदेशों में इन्हें खराब नहीं माना जाता है.
हम ऐसे ही एक रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 13 सालों से शादीशुदा है, लोकिन उनके बीच कोई बंधन नहीं है. वो कभी भी एक-दूसरे के साथ नहीं दिखते है. ये कपल अक्सर अपनी छुट्टियां अकेले ही मनाता है. यानि बंधन में होते हुए एक दूसरे के साथ नहीं होते है.
आपको बता दें की ये अजीब कपल स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में रहते है. जेनिफर स्मिथ जो एक 41 साल की महिला है और इनके पति की उम्र 42 साल है. जेनिफर दो बच्चो की मां हैं, जिन्होंने अपने शादी के रिश्तो को बचाने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया है.
जेनिफर का ऐसा मानना है की अगर किसी को अपने रिश्तों को बचा कर रखना है तो उन्हें एक दूसरे के जीवन में दखल अंदाजी को न के बाराबर कर दें, जो उनके रिश्ते में एक सुनहरी कुंजी की तरह है. लेकिन जरुरी नहीं की ये सभी के साथ कारगर हो.
ये भी पढ़ें: रोजाना 20 कप चाय और 4 चम्मच चीनी, फिर एक दिन अचानक सबको कर दिया हैरान
जेनिफर के अनुसार उनके रिश्ते को बचाए रखने के लिए उन्होंने तीन ऐसे नियम अपनाए है जो शायद ही कोई अपना पाए. इसमें सबसे पहला नियम है हॉलिडे डिवोर्स यानी की अकेले छुट्टियां. वो साल में एक बार सोलो ट्रिप पर जरूर जाती है, जो 5 दिनों से ज्यादा की नहीं होती है. उनके अनुसार अगर हम थोड़े दिनों के लिए दूर रहते हैं तो रिश्तों में ताजगी बनी रहती है. लेकिन ये तभी मुमकिन है जब एक-दुसरे के प्रति विश्वास हो.
जेनिफर और उनके पति का कोई जॉइंट बैंक अकाउंट नहीं है, जिससे दोनों को एक दूसरे के खर्चो पर कोई नाराजगी नहीं होती और जो जहां चाहें अपने पैसो को खर्च कर सकता है. उनके रिश्ते का तीसरा नियम है अलग-अलग नाइट आउट जिसमें दोनो अपने अपने दोस्तों के साथ मिलते हैं. हालांकि, वे भी डेट नाइट्स के लिए समय निकाल लेते है जब कभी बच्चे बाहर होते है. इस तरीके को लेकर उनपर सवाल भी उठते है लेकिन उनका मानना है कि हर रिश्ते का अपना तरीका होता है और जब तक उन्हें यह पसंद है, तब तक उनकी शादी बेहतरीन है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…