अजब-गजब

क्या आप भी करना चाहेंगे ये काम? इस शख्स 20 दिन में कमाए 21 लाख रुपये!

Ajab Gajab: अगर आपसे कोई कहे कि बिल्लियों को दाना खिलाकर और उनकी देखरेख करके आप साल भर का अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं, लेकिन शंघाई के रहने वाले हुआन कोंग ने इसे सच कर दिखाया है. इस शख्स ने हाल ही में ‘हॉलीडे वीक’ के दौरान बिल्लियों की सेवा करके करीब 21 लाख रुपये की कमाई की है!

क्या है ‘कैट-केयर’ का बिजनेस?

चीन में ‘वसंत उत्सव’ या कहें कि चीनी नव वर्ष के दौरान हर कोई अपने गांव और घर लौटता है. ऐसे में जो लोग पालतू जानवर पालते हैं, उनके सामने सबसे बड़ी मुसीबत ये खड़ी होती है कि छुट्टियों में उनका ख्याल कौन रखेगा? यहीं से शुरू हुआ हुआन कोंग का यह अनोखा बिजनेस.

हुआन पिछले 9 सालों से इस फील्ड में काम कर रहे हैं. वह घर-घर जाकर पालतू बिल्लियों को खाना खिलाने, उनके कूड़ेदान (लिटर बॉक्स) साफ करने और उनकी सेहत पर नजर रखने का काम करते हैं. इस बार के त्योहार के दौरान उनकी मांग इतनी बढ़ गई कि उन्होंने और उनकी टीम ने महज 20 दिनों के अंदर 2,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे कर लिए. इनमें से अकेले 1,000 ऑर्डर हुआन ने खुद संभाले.

सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक की मेहनत

हुआन बताते हैं कि जब सीजन पीक पर होता है, तो उनकी नींद सिर्फ 3-4 घंटे की रह जाती है. सुबह के 3 बजते ही वह घर से निकल जाते हैं और रात के 10 या 11 बजे तक उनका काम चलता है. एक दिन में उन्होंने 55 घरों तक का सफर तय किया.

हर घर में उनका विजिट 10 से 15 मिनट का होता है. इस छोटे से समय में उन्हें ढेर सारे काम निपटाने होते हैं. बिल्ली को खाना-पानी देना, उनके स्वास्थ्य की जांच करना, घर की खिड़कियां और बिजली के उपकरण सुरक्षित करना और अंत में गंदगी साफ करना.

मालिक को मिलती हर अपडेट

चीनी सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि ये ‘कैट-सिटर्स’ अपना पूरा काम वीडियो पर रिकॉर्ड करते हैं और मालिक को हर अपडेट देते हैं. एक महिला ने बताया कि उन्हें इस सर्विस से वाकई बहुत सुकून मिला, क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी बिल्ली सुरक्षित है और उसकी देखभाल हो रही है.

क्या भारत में भी ऐसा स्कोप?

अगर आप इस खबर को पढ़कर सोच रहे हैं कि काश भारत में भी ऐसा होता, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के बड़े शहरों में भी अब ‘पेट-सिटिंग’ (Pet Sitting) का बिजनेस तेजी से पैर पसार रहा है. लोग अपनी छुट्टियों के लिए अब भरोसेमंद पेट-केयर प्रोफेशनल ढूढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 500 साल पुराने श्राप से बचने के लिए आधी रात दो बच्चों का अनोखा विवाह, एक बना दूल्हा और दूसरे को निभानी पड़ी दुल्हन की भूमिका

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago