Ajab Gajab News: कुछ बीमारियां इतनी अजीब होती हैं कि जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसे में एक लड़की की बीमारी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें खाने-पीने की चीजों से लेकर पानी और धूल जैसी सामान्य चीजों से भी एलर्जी पाई जाती है. वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि इन सारी परेशानियों के बावजूद वह लड़की अपनी जिंदगी से बेहद खुश है. हम बात कर रहे हैं 19 वर्षीय क्लो रामसे की, जो इन दिनों एक अजीब एलर्जी के कारण सुर्खियों में हैं. आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं…
क्लो रामसे को जन्म से ही कुछ फूड्स और चीजों से एलर्जी है, जो समय के साथ बढ़ती गई. शुरुआत में क्लो को यह नहीं पता था कि उसे किस चीज से एलर्जी है, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं उनकी एलर्जी की समस्या और गंभीर हो गई. अब उनके पास 40 चीजों की एक लिस्ट है, जिनसे उन्हें गंभीर एलर्जी है. इन चीजों का सेवन करने से उनके शरीर में खतरनाक सूजन आ सकती है, जो उनकी त्वचा या गले पर गंभीर असर डाल सकती है.
क्लो को कई खाने-पीने की चीजों से एलर्जी है, जिनमें केला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, नाशपती और अंगूर शामिल हैं. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का गहराई से अध्ययन किया और पाया कि वह ‘पराग खाद्य सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं. इस बीमारी में मरीजों को उन फलों से एलर्जी होती है जो पॉलिनेशन से जुड़े होते हैं. अगर गलती से भी इन चीजों का सेवन कर लिया तो यह उनके गले में खतरनाक सूजन पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सही होने के बाद भी 18 महीने से अस्पताल में फंसी रही महिला, फिर पुलिस को करनी पड़ी…
क्लो रामसे की बीमारी का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि उन्हें पानी से भी एलर्जी है, जिसे मेडिकल भाषा में ‘अक्वाजेनिक अर्टिकेरिया’ कहा जाता है. जब कभी पानी उनकी त्वचा पर गिरता है, तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे किसी ने उन पर चाकू से हमला किया हो. हालांकि, क्लो का मानना है कि उनकी किस्मत बाकी लोगों से बेहतर है, क्योंकि अब उनकी एलर्जी की प्रतिक्रियाएं पहले जैसी गंभीर नहीं होतीं.
क्लो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी एलर्जी का इलाज जीवनभर इंजेक्शन के जरिए करना पड़ेगा. बावजूद इसके, वह अपनी स्थिति के बारे में बहुत सकारात्मक हैं और अपनी जिंदगी को लेकर आशावादी ((Optimistic)) हैं.
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…