देश

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी व शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को विदेश जाने की मिली अनुमति

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में साउथ ग्रुप से जुड़े शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को दिल्ली हाई कोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है. समीर महेंद्रू को विदेश जाने की अनुमति मिल गई है. जस्टिस राहुल महाजन की बेंच ने महेंद्रू को बिजनेस के सिलसिले में 19-22 फरवरी तक दुबई जाने की अनुमति दे दी है. तब तक जारी लुक आउट नोटिस निलंबित रहेगा. हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रायल के लिए महेंद्रू की जरूरत है.

ईडी ने कहा कि महेंद्रू ने बैठक की जानकारी दिखाने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है. इससे पहले भी महेंद्रू को दुबई यात्रा के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मिल चुकी है. 9 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक के लिए यह अनुमति मिली थी. कोर्ट ने समीर महेंद्रू को जमानत देते समय एक शर्त यह लगाई थी कि वे अदालत की पूर्व मंजूरी के बिना देश नही छोड़ सकते है.

समीर महेंद्रू की ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई और ईडी ने कहा था कि इसमें बदलाव करके बिजनेसमैन को गलत तरीके से फायदा पहुचाया गया था. इतना ही नहीं बदले में उनमें रिश्वत भी ली गई. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इस नीति को 17 सितंबर 2021 को लागू की थी और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सितंबर 2022 में वापस ले लिया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

समीर महेंद्रू पर आरोप है कि आबकारी नीति में उल्लंघन के प्रमुख लाभार्थियों में से एक है, क्योंकि वह न केवल एक मादक पेय विनिर्माण इकाई चला रहा था बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उनके रिश्तेदारों के नाम पर कुछ खुदरा लाइसेंस के साथ थोक लाइसेंस दिया था. समीर महेंद्रू को 28 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था. ईडी का यह भी आरोप है कि साउथ ग्रुप ने आम आदमी पार्टी को100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी. ईडी का यह भी दावा है कि इस रकम में से 45 करोड़ का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

41 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago