Categories: अजब-गजब

महंगे घरों को मारो गोली! युवक ने मात्र 3000 डॉलर में तैयार किया चलता-फिरता घर, अब कुत्ते संग देख रहा पूरी दुनिया

आज के समय में जहां शहरों का किराया आसमान छू रहा है और लोग अपनी सैलरी का आधा हिस्सा सिर्फ छत के लिए खर्च कर देते हैं, वहीं अमेरिका के टेनेसी से एक बेहद दिलचस्प कहानी सामने आई है. यह कहानी है 22 साल के एक युवक सेठ की, जिसने महंगे घर और भारी-भरकम किराए को ‘बाय-बाय’ कहकर एक ऐसी जिंदगी चुनी, जिसकी कल्पना शायद हम और आप सिर्फ फिल्मों में करते हैं. सेठ ने अपने पुराने ट्रक को ही एक चलता-फिरता छोटा सा घर (Tiny Home) बना लिया है.

ढाई लाख में तैयार किया अपना ‘महल’

सेठ ने करीब 3,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 2.5 लाख रुपये) खर्च करके अपने पुराने पिकअप ट्रक के पिछले हिस्से को एक आरामदायक कमरे में तब्दील कर दिया. लकड़ी और प्लाईवुड की मदद से उसने ट्रक के बेड को इस तरह डिजाइन किया कि वहां सोने, सामान रखने और आराम करने की पूरी व्यवस्था हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सेठ अब अपने प्यारे कुत्ते ‘स्टेला’ के साथ इसी ट्रक में रहते हुए पूरे देश की सैर कर रहे हैं.

आराम नहीं, ‘आजादी’ है पहली पसंद

सेठ का कहना है कि करीब एक साल पहले उन्होंने तय किया था कि वह अपनी जिंदगी के कीमती साल किसी बंद ऑफिस या महंगे अपार्टमेंट की ईएमआई भरने में बर्बाद नहीं करेंगे. उनके लिए एक बड़े घर के आराम से ज्यादा ‘आजादी’ मायने रखती है. हालांकि, यह सफर इतना आसान भी नहीं था. कुछ समय बाद उनके पुराने ट्रक का इंजन खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें अपना वो छोटा सा घर बेचना पड़ा. लेकिन सेठ का इरादा पक्का था; उन्होंने दूसरा ट्रक खरीदा, उस पर कैंपर लगाया और फिर से निकल पड़े अपनी मंजिल की ओर.

भयंकर बारिश और भालू का सामना

सेठ आज भी उस पहली रात को याद करते हैं जब वह ट्रक के अंदर लेटे थे और ऊपर गिरती बारिश की आवाज सुन रहे थे. वह पल घबराहट भरा भी था और रोमांचक भी. लेकिन इस खानाबदोश जिंदगी में सिर्फ सुकून ही नहीं, खतरे भी हैं. सेठ बताते हैं कि एक बार अलास्का की यात्रा के दौरान एक जंगली भालू उनके कैंपर के बिल्कुल करीब आ गया था. वह पल रूह कंपा देने वाला था, लेकिन सेठ के मुताबिक, ऐसे ही अनुभव जिंदगी को यादगार बनाते हैं.

क्या है आगे का प्लान?

फिलहाल सेठ अपनी इस ‘ट्रक वाली जिंदगी’ के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिन्हें लाखों लोग पसंद कर रहे हैं. वह जल्द ही अपनी एक डिजिटल कुकबुक भी लाने वाले हैं. उनका सपना है कि एक दिन वह अपनी खुद की जमीन खरीदकर वहां एक छोटा सा लकड़ी का केबिन बनाएंगे. लेकिन तब तक, वह अपनी स्टेला के साथ कभी समुद्र किनारे सूर्योदय देखते हैं, तो कभी पहाड़ों के बीच अपना खाना खुद बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: पाली के सालाराम में परिवार ने चुना अंधेरा! 7 साल से घर में नहीं जली लाइट, आखिर किस खौफ के चलते बिजली से किया किनारा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago