अजब-गजब

‘मेरी शादी करवा दो…’ अकोला के युवक ने शरद पवार को लिखा पत्र, दुल्हन खोजने की लगाई गुहार

महाराष्ट्र के अकोला जिले से 34 साल के युवक की चिट्ठी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस युवक ने अपने पत्र में अपनी शादी के लिए NCP(SP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार को गुहार लगाई है. उसने अपने पत्र में अपनी बढ़ती उम्र का भी जिक्र कर चिंता जताई है. हालांकि इस पत्र के वायरल होते ही लोगों ने पुरुषों की शादी के मामले पर बातचीत तेज कर दी है. कईयों ने तो महिला और पुरुषों की शादी के प्रतिशत की तुलना करनी शुरू कर दी है.

वायरल हुई चिट्ठी

अकोला के लड़के ने अपना दुख साझा करते हुए शरद पवार से अनुरोध कर शादी कराने की मांग की है. युवक ने अपनी पत्र में अपनी आयु 34 साल बताते हुए अपनी बढ़ती उम्र और अकेलेपन पर चिंता व्यक्त की है. हालांकि ये पत्र खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसे शरद पवार के संज्ञान में लाया गया.

दहेज की भी बात

हालाँकि, युवक ने अपने पत्र में जीवन के बारे में सोचते हुए, अपने लिए एक नई साथी पत्नी दिलवाने की मांग की है. युवक ने लिखा “मैं अपना जीवन अच्छे से जी सकूं और आने वाले भविष्य में भी जीवन खुशी के साथ जी सकूं. अगर मुझे किसी भी समुदाय से लड़की मिलेगी तो मैं शादी करने को तैयार हूं और लड़की के लिए दहेज देने को भी तैयार हूं”.

ये भी पढ़े: TB के विरुद्ध भारत की अभूतपूर्व सफलता, नए मामलों में 21% कमी आई; WHO की रिपोर्ट पर PM मोदी ने खुशी जताई

मेरी शादी करवा दो

“मैं ससुराल में भी रहने को तैयार हूं. मैं वहां जाकर अच्छे से काम करूंगा. बस मेरी शादी करवा दो”.

इस लेटर की अब खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर यह लेटर खूब वायरल हो रहा है. इस पत्र के मिलने के बाद शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा कि शरद पवार ने जयंत पाटिल को पार्टी की बैठक में यह पत्र पढ़ने के लिए कहा. अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि वह उनके सुझाव के अनुसार, युवक की शादी कराने की कोशिश करेंगे.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

15 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

31 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

55 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago