अजब-गजब

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश के एक शख्स का वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही है. मोरू मियां नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं. भीख मांगकर अपना गुजारा चलाने वाले इस शख्स की अजीबोगरीब शादीशुदा जिंदगी की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

बांग्लादेश के मोरू मियां का कहना है कि उन्होंने खुद कभी किसी को प्रपोज नहीं किया, बल्कि महिलाएं ही शादी का प्रस्ताव लेकर आती थीं. वह किसी को इनकार नहीं कर पाते थे और इस तरह उनकी 21 शादियां हो गईं. हालांकि, एक कमरे के मकान में रहने वाले मोरू को अपनी केवल 8 पत्नियों के नाम ही याद हैं. वह भीख मांगने के लिए बारी-बारी से अलग-अलग पत्नी को अपने साथ ले जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस अनोखे दावे को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

’21 पत्नियों वाला भिखारी’: सोशल मीडिया पर छाया अजीबोगरीब दावा

बांग्लादेश से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले एक व्यक्ति का दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं. मोरू मियां नाम के इस शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी वैवाहिक जिंदगी के बारे में खुलकर बात करता नजर आ रहा है.

महिलाओं ने खुद दिया शादी का प्रस्ताव: मोरू मियां

मोरू मियां का कहना है कि उसने कभी खुद किसी महिला के सामने शादी की बात नहीं रखी. महिलाएं ही उसके पास शादी का प्रस्ताव लेकर आती थीं. उसने बताया कि कई महिलाएं उससे उम्र में बड़ी भी थीं, लेकिन वह किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहता था, इसलिए उसने सभी के प्रस्ताव स्वीकार कर लिए और देखते ही देखते उसकी 21 शादियां हो गईं.

भीख मांगकर चलता है खर्च, बारी-बारी साथ जाती हैं पत्नियां

21 पत्नियां होने के बावजूद मोरू की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. वह एक बेहद छोटे से कमरे में रहता है और भीख मांगकर अपना गुजारा करता है. दिलचस्प बात यह है कि जब वह भीख मांगने निकलता है, तो हर दिन अलग-अलग पत्नी बारी-बारी से उसके साथ जाती है.

21 में से याद हैं सिर्फ 8 पत्नियों के नाम!

इस कहानी का सबसे मजेदार पहलू तब सामने आया जब पत्रकारों ने उससे उसकी सभी पत्नियों के नाम पूछे. मोरू मियां को अपनी 21 में से केवल 8 पत्नियों के नाम याद थे- शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्स्ना, राबिया और पारुल. उसने खुद माना कि इतनी सारी पत्नियों के नाम याद रखना उसके बस की बात नहीं है.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस खबर के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इस बात को मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वह इतने बड़े परिवार की जिम्मेदारी कैसे उठाता है. हालांकि, मोरू मियां के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें-कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…

10 minutes ago

नैनो से आसमान तक: जानिए रतन टाटा का ‘भारत के आखिरी नागरिक’ के लिए देखा गया वो सपना, जो आज भी जिंदा है

रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत नहीं, बल्कि…

12 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका की नावी को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ी मजबूत लड़ाई, जानिये क्या है भारतीय कनेक्शन?

Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…

17 minutes ago

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

31 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

31 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

37 minutes ago