अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज (इमेज-Bharat Express)
Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे, भागवत कथा में शामिल हुए, लेकिन राम मंदिर के दर्शन नहीं किए. बस इसी बात को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने सपा प्रमुख को घेरना शुरू कर दिया है. योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने तो ऐसा तंज कसा कि सियासी बयानबाजी तेज हो गई. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या उन्हें मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर था?
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती.‘
राजभर ने अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर उनकी आस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि अगर आस्था है तो राजनीतिक समीकरणों का बंधक नहीं बनना चाहिए. अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहना चाहिए कि वे नास्तिक हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा, ‘बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के.‘
अखिलेश यादव इस्लाम को मानते हैं वो फतेहा पढ़ सकते हैं लेकिन अयोध्या में मंदिर नहीं जा सकते – ओम प्रकाश राजभर https://t.co/03lAVVLR1y
— Sanjay Yadav (@sanjayyadavij) October 8, 2026
राजभर ने अपने पोस्ट में अयोध्या आंदोलन का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार की याद दिलाई. उन्होंने सवाल किया कि अयोध्या की सड़कों पर पहुंचने पर क्या अखिलेश को उन कारसेवकों की चीखें याद नहीं आईं, जिन पर उनके पिता की सरकार के दौरान गोली चली थी?
राजभर ने अखिलेश को पश्चाताप करने की सलाह भी दी. उन्होंने लिखा कि पाप खत्म तो नहीं होंगे, लेकिन शायद ईश्वर माफ कर दें. साथ ही कहा कि प्रभु श्रीराम बड़े दयालु हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की भोजन प्रसाद ग्रहण करते हुए एक तस्वीर का भी जिक्र किया. उन्होंने इसकी तुलना इफ्तार के दौरान अखिलेश की तस्वीरों से की और उनके हावभाव पर तंज कसा.
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश प्रसाद लेने के दौरान असहज दिखाई दे रहे थे. उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं उन्हें यह डर तो नहीं था कि इफ्तार के दौरान दिखने वाली उनकी मुस्कान देखकर मुस्लिम धर्मगुरु नाराज हो जाएंगे? राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश की तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वे प्रसाद के लिए नहीं, बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हों.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला
अपने पोस्ट के आखिर में राजभर ने उम्मीद जताई कि अखिलेश की अंतरात्मा जागेगी और वे एक दिन प्रभु श्रीराम तथा हनुमान के दर पर शीश झुकाकर माफी मांगेंगे.
दरअसल अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचे थे. यहां सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे के आवास पर आयोजित भागवत कथा में उन्होंने हिस्सा लिया और कथा सुनी. लेकिन अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर में दर्शन नहीं किए. अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दल सपा प्रमुख पर निशाना साध रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…
रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत नहीं, बल्कि…
Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…
Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…
जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…
Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…