अजब-गजब

किराया ₹70 हजार, डिपॉजिट ₹4 लाख… ऊपर से 8% सालाना बढ़ोतरी, बेंगलुरु के मकान मालिक की शर्तें देख भड़के लोग

Bengaluru Rent 2BHK: बेंगलुरु को देश का आईटी हब कहा जाता है, लेकिन यहां आसमान छूते किराए अब नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक रेडिट पोस्ट ने इसी समस्या की एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने रखी है. एक किरायेदार के मुताबिक, ऑफिस के पास 2BHK देखने पहुंचा तो मकान मालिक ने मेंटेनेंस समेत ₹70,000 महीने का किराया मांग दिया. ऊपर से ₹3-4 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट और हर साल 7-8 फीसदी किराया बढ़ाने की शर्त भी रख दी.

₹70 हजार का किराया, लेकिन घर में सामान गायब!

कहानी का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा फ्लैट के अंदर पहुंचने के बाद सामने आया. किरायेदार के मुताबिक, फ्लैट को पूरी तरह फर्निश्ड बताया गया था, लेकिन वहां फर्नीचर के नाम पर सिर्फ एक बेड, दो सोफे और एक छोटा टीवी मौजूद था. न फ्रिज, न वॉशिंग मशीन और न ही डाइनिंग टेबल. ऊपर से कमरे इतने छोटे थे कि एक क्वीन-साइज बेड और टेबल को ठीक से रखने की भी जगह नहीं थी. यानी किराया प्रीमियम फ्लैट वाला, लेकिन सुविधाएं देखकर किरायेदार को कई PG इससे बेहतर लगे.

किरायेदार ने दिया ₹65 हजार का ऑफर, फिर भी नहीं बनी बात

किरायेदार ने अपनी तरफ से ₹65,000 मासिक किराए और तीन महीने के एडवांस का प्रस्ताव रखा. लेकिन मकान मालिक ने इसे भी स्वीकार नहीं किया. आखिरकार किरायेदार ने बिना कोई पछतावा किए फ्लैट छोड़ने का फैसला किया.

बेंगलुरु के किराए पर क्यों छिड़ी बहस?

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के रेंटल मार्केट को लेकर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स का कहना है कि आईटी सेक्टर में नौकरी और सैलरी को लेकर पहले जैसी अनिश्चितता नहीं थी, फिर भी किराए लगातार बढ़ते जा रहे हैं.  कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि दूसरे शहरों या देशों से आने वाले नौकरीपेशा लोग कई बार बिना ज्यादा मोलभाव किए ऊंचा किराया स्वीकार कर लेते हैं. इससे मकान मालिकों को ज्यादा किराया मांगने का मौका मिलता है.

‘किराया देने से पहले कैलकुलेटर चलाएं, आंखें नहीं बंद करें’

इस पूरे मामले से किरायेदार ने एक दिलचस्प सलाह भी दी—सिर्फ ऑफिस के पास होने की वजह से किसी फ्लैट के लिए मुंहमांगा किराया न दें. आसपास के विकल्प देखें, सुविधाओं की तुलना करें और किराए पर मोलभाव जरूर करें. बेंगलुरु में घर ढूंढना अगर जेब और धैर्य दोनों की परीक्षा बन चुका है, तो कम से कम ₹70 हजार के फ्लैट में ₹70 हजार वाली सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, यह जांचना तो बनता है!

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

एक साल में 146% बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री, जानिए कौन रहा नंबर-1?

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं! मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए अनुमति नहीं दिए जाने और प्रतिबंध लगाए जाने का…

25 minutes ago

पटना गंगा फ्लडप्लेन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दी 8 सप्ताह की अंतिम मोहलत

पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…

33 minutes ago

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

37 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

1 hour ago