अजब-गजब

रीवा का अमृत सरोवर चोरी! क्या इंसान ने किया ये कारनामा या फिर कोई और ही है वजह?

Pond Theft in Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. यहां एक 25 लाख रुपये की लागत से बने सार्वजनिक तालाब के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है. आमतौर पर, चोरी के मामलों में रुपए, गहने या गाड़ियां गायब होती हैं, लेकिन यह मामला बिलकुल ही अलग है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक मदद की गुहार लगाई है. और तो और, तालाब को ढूंढने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है. यह घटना सरकारी योजनाओं में होने वाली अनियमितताओं को उजागर करती है और कई सवाल खड़े करती है.

जी हां, आपने सही पढ़ा – तालाब ही चोरी (Pond Theft in Rewa) हो गया है! यह घटना रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र की है, जहां ग्राम पंचायत पूर्वा मनीराम के कठौली गांव में बने अमृत सरोवर तालाब का अता-पता नहीं है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

क्या है तालाब चोरी का पूरा मामला? (Pond Theft in Rewa Case)

आरटीआई कार्यकर्ता ललित मिश्र के अनुसार, अमृत सरोवर तालाब का निर्माण 24.94 लाख रुपये की लागत से 9 अगस्त 2023 को किया गया था. लेकिन जब ग्रामीणों ने तालाब की तलाश की, तो वहां कोई तालाब नहीं मिला. आरोप है कि सरपंच ने अपनी निजी जमीन पर नाले का बांध बनाकर पानी इकट्ठा किया और तालाब के नाम पर 24 लाख 94 हजार रुपये की राशि निकाल ली.

ये भी पढ़ें: ‘जल्द निकालूंगा समाधान’, टैरिफ पर किरकिरी के बीच किस बात पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

इस मामले में पूर्वा मनीराम के सरपंच धीरेंद्र तिवारी का नाम सामने आया है, जो वर्तमान में BJP के रायपुर मंडल उपाध्यक्ष भी हैं. आरोप है कि उन्होंने शासन को गुमराह करने के लिए अपनी निजी जमीन का छोटा हिस्सा सरकार को दान कर दिया. अब उनके खिलाप कार्रवाई की मांग हो रही है.

क्या है प्रशासन की कार्रवाई?

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जांच के आदेश दिए हैं और थाना प्रभारी चाकघाट घनश्याम तिवारी ने बताया कि तालाब चोरी की शिकायत मिली है और यह अनियमितता का मामला है. ग्रामीणों ने तालाब ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा की है और पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर की तलाश जारी है और वे इनाम देकर भी मदद मांग रहे हैं. उनका आरोप है कि इलाके के कई तालाब रातोरात गायब हो गए हैं और प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए.

अब आगे क्या होगा?

रीवा में तालाब चोरी (Pond Theft in Rewa Case) का यह अनोखा मामला सिर्फ एक चोरी की घटना नहीं है, बल्कि यह सरकारी परियोजनाओं में चल रही धांधली और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है. 25 लाख रुपये का तालाब कागजों पर तो बन गया, लेकिन जमीन पर उसका नामोनिशान तक नहीं है. यह एक गंभीर अनियमितता का मामला है, जिसमें पैसे का दुरुपयोग साफ तौर पर दिख रहा है. प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का यह प्रयास कि वे इनाम देकर भी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, सराहनीय है. अब देखना यह है कि क्या प्रशासन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर पाता है और जनता के पैसे का हिसाब मिलता है या फिर यह तालाब की तरह यह मामला भी हवा में ही गायब हो जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

किसानों की बल्ले-बल्ले: पीएम मोदी ने MSP में की भारी बढ़ोतरी, जानें कितना तय हुआ भाव

PM Modi Cabinet MSP Hike: पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को बड़ी सौगात मिली…

30 seconds ago

Flydubai फ्लाइट में पायलटों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, इजरायल बोला – दोषी को हत्यारे जैसी सजा मिलेगी

Flydubai Flight FZ1073 Emergency: बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…

7 minutes ago

इंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें मल्लिकार्जुन खड़गे की हर बात और राहुल का प्लान

INDIA Bloc Meeting Highlights: बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक हुई. मल्लिकार्जुन…

18 minutes ago

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

1 hour ago